फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   sapa ki cycle rally sampann

सपा की दस दिवसीय साइकिल यात्रा संपन्न

Tue, 01 Sep 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 01 Sep 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
sapa ki cycle rally sampann
प्रदेश के पशुधन विभाग के सलाहकार चौधरी साहब
विज्ञापन
सिंह ने कहा है कि सपा ने हर घर में अपनी योजनाओं का प्रचार किया है। लोगों को योजनाओं की जानकारी हो गई है। जिससे लोगों को अधिक से अधिक लाभ मिल सकेगा।

सपा ने हर वर्ग के लिए योजना चलाई हैं। किसी के साथ भेदभाव नहीं किया है। हर व्यक्ति को मान सम्मान दिया है। क्षेत्र के विकास के लिए सरकार पूरा प्रयास कर रही है।

 सोमवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित दस दिवसीय साइकिल यात्रा के समापन कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करें। जिससे पार्टी मजबूत हो। उन्होंने कहा कि कमजोर की आवाज उठाई जाए और उसकी समस्या का समाधान कराया जाए।

जिलाध्यक्ष डाक्टर एसपी यादव ने कहा कि साइकिल यात्रा का मकसद पार्टी की जनहितकारी योजना एवं उपलब्धियों को गांव-गांव तक पहुंचाना था। इससे पूर्व सपा कार्यकर्ताओं ने निवाड़ा से बागपत तक साइकिल यात्रा निकालकर लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया।

यात्रा का शुभारंभ पार्टी जिलाध्यक्ष डाक्टर एसपी यादव, नगर अध्यक्ष भुरू सभासद, रिफाकत अली ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। यात्रा निवाड़ा गांव से शुरू होकर सिसाना होते हुए पार्टी कार्यालय पर संपन्न हुई।

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रदीप सिंह, रेखा यादव, डा. जितेंद्र, उबेदुल्ला खान, नितिन यादव, मुस्तफा, मोमीन खान, कृष्णवीर त्यागी, जगपाल यादव, शमशाद, अलाउद्दीन, नौशाद, शाबूद्दीन आदि सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed