फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   sankraud me phir panchayat ka shor macha

सांकरौद में फिर पंचायत का शोर मचा

Thu, 03 Sep 2015 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 03 Sep 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
sankraud me phir panchayat ka shor macha
ग्राम सांकरौद में एक बार फिर से पंचायत होने का शोर मच गया। धर्मपाल और उसकी पत्नी ने लोगों से कहा कि गांव में फिर पंचायत की जा रही है। जाट बिरादरी के लोग हवेली के पास पंचायत कर रहे हैं। उसके पति को भी बुलाया जा रहा था, लेकिन उसे नहीं पता कि उसके पति वहां गए हैं कि नहीं।
विज्ञापन


उधर, इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने कहा कि पहले ही पंचायत की अफवाह ने इतना बवाल मचा दिया है। अब कोई पंचायत नहीं हुई है। पूरे गांव में पुलिस तैनात है। बेवजह अफवाह उड़ाई जा रही है।
विज्ञापन


ग्राम सांकरौद में धर्मपाल से बात करने के लिए लोग पहुंचे, तो वहां नहीं मिले। उनकी पत्नी घर के अंदर मौजूद थीं। धर्मपाल की पत्नी लोगों को देखते ही बोली कि गांव में फिर पंचायत हो रही है। हवेली के पास जाट बिरादरी के लोग पंचायत कर रहे हैं। चुपचाप एक घर के अंदर पंचायत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें बहुत डर लग रहा है। उनके पति को भी बुलाया गया था, लेकिन वे गए हैं कि नहीं, इसकी उसे जानकारी नहीं है। वह तो बागपत जाने की बात कहकर गए हैं। जैसे ही लोगों को इस बात की जानकारी हुई, लोग तुरंत गांव में बनी पुरानी हवेली की ओर पहुंचे।

 गांव में मौजूद मीडियाकर्मी भी हवेली पहुंच गए, लेकिन वहां कुछ ही लोग मौजूद मिले। पूछते ही वहां मौजूद लोग भड़क उठे। उन्होंने कहा कि गांव को पंचायत के नाम पर बदनाम किया जा रहा है। एक आदमी दूसरे आदमी से बात करने लगे तो क्या पंचायत हो गई। कुछ रिश्तेदार आए थे उनके यहां।


उसे ही कह दिया कि पंचायत हो रही है। जाट महासभा के लोग आए थे मामले को शांत करने के लिए। उसको भी पंचायत बना दिया। शांति से रहने दो। एक व्यक्ति ने पूरे गांव को शक के घेरे में ला दिया है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र का कहना है कि पहले ही पंचायत की अफवाह ने इतना बवाल मचा दिया है।

 अब कोई पंचायत नहीं है। पूरे गांव में पुलिस तैनात है। बेवजह अफवाह उड़ाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed