{"_id":"5f3588228ebc3e3cb03fcf31","slug":"sanjay-khokhar-and-nitin-dhankar-were-friends-on-facebook-baghpat-news-mrt496101199","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर दोस्त थे संजय खोखर और नितिन धनकड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर दोस्त थे संजय खोखर और नितिन धनकड़
विज्ञापन
- हत्या में आरोपी बनाए गए नितिन के नाम से चल रहे दो फेसबुक एकाउंट
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की हत्या में पुलिस को नितिन धनकड़ की तलाश है। पुलिस का कहना है कि नितिन मुख्य आरोपी है, जबकि वह फेसबुक लाइव पर खुद को निर्दोष बता रहा है। संजय खोखर और नितिन धनकड़ फेसबुक पर दोस्त थे। आरोपी के नाम से दो फेसबुक खाते चल रहे हैं। जिस खाते पर वह दोस्त थे, उनमें एकाउंट से जिले के कई बड़े नाम भी जुड़े हुए हैं।
पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की हत्या में आरोपी बनाए गए नितिन धनकड़ के फेसबुक खातों की पुलिस जांच कर रही है। आरोपी बनाए गए नितिन धनकड़ के नाम से दो फेसबुक खाते संचालित हैं। एक खाता वह है, जिस पर नितिन धनकड़ ने लाइव आकर खुद को निर्दोष बताया। जबकि दूसरे खाते पर वह भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर के साथ भी जुड़ा हुआ है। नितिन धनकड़ के नाम से चल रहे दोनों खातों पर जो जानकारियां दी गई है, वह अलग है। चौधरी नितिन धनकड़ के नाम से बनाए गए जिस खाते से वह संजय खोखर के साथ जुड़ा है, उस पर जिले के अन्य नाम भी शामिल हैं।
फेसबुक खातों की भी चल रही जांच : एएसपी
बागपत। एएसपी मनीष मिश्रा का कहना है कि फेसबुक पर आरोपी के लाइव होने का मामला जानकारी में आया है। इसके लिए साइबर सेल काम कर रही है। सोशल मीडिया पर पुलिस की पूरी तरह नजर है। किसी को माहौल खराब नहीं करने दिया जाएगा। अपराधियों की धरपकड़ होगी।
विज्ञापन
अब बागपत में होगा ऑपरेशन क्लीन
बागपत। समर्थक वंदना सरगम फेसबुक पेज पर लिखा गया है कि अब बागपत में होगा ऑपरेशन क्लीन। सीएम योगी आदित्यनाथ का फोटो लगाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विशेष ध्यान अब बागपत के कुछ कुख्यात बदमाशों पर हैं, जो बदमाश सफेदपोश नेताओं की शरण में रहकर हत्याएं कर रहे हैं।