फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sanitation workers warned to go on strike

Baghpat News: सफाई कर्मचारियों ने दी हड़ताल पर जाने की चेतावनी

Sun, 17 Nov 2024 01:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers warned to go on strike
बागपत। नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने ठेकेदार पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए डूडा कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने दिन में तीन बार हाजिरी लगवाने, सुबह पांच बजे से सफाई करवाने का आरोप लगाते हुए चेयरमैन से शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की। उत्पीड़न नहीं रुकने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जब एजेंसी बदली गई है तभी से सफाई कर्मचारियों को परेशान किया जा रहा है। पहले दो बार हाजिरी लगती थी, लेकिन अब तीन बार हाजिरी लगवाई जा रही है। वह सुबह सात बजे से 11 बजे तक सफाई करते थे, लेकिन अब पांच बजे से 12 बजे तक सफाई कराई जा रही है। दोपहर व शाम को भी सफाई कराने का दबाव बनाया जा रहा है। यदि कोई विरोध करता है तो उनके साथ अभद्रता की जाती है। सफाई कर्मचारियों का वेतन भी नहीं बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने चेयरमैन राजूद्दीन एडवोकेट को शिकायत करके समस्या का समाधान कराने की मांग की है। इस दौरान सफाई नायक सतीश कुमार, गुलशन, रेखा, संगीता, बबली, दिनेश, नवीन, दयावती, सुशील, नवीन, हुकमचंद, मुकेश, अजय व मोहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed