{"_id":"5f30313c8ebc3e3d0d55afdd","slug":"sana-had-come-to-a-fight-in-the-quarrel-hence-the-killing-baraut-news-mrt4954651107","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगड़े में बीचबचाव को आई थी सना, इसलिए की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झगड़े में बीचबचाव को आई थी सना, इसलिए की हत्या
विज्ञापन
बड़ौत पुलिस द्वारा पकड़ा गया सना हत्याकांड में शामिल हत्यारोपी शाहिद
- फोटो : BARAUT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने आरोपी को पकड़कर किया सना हत्याकांड का खुलासा
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। पट्टी चौधरान गली गडरियान में हुई 16 वर्षीय किशोरी सना की हत्या के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार हत्यारोपी ने पुरानी रंजिश के चलते सना की हत्या करने की बात स्वीकार की है। झगडे़ में सना बीच-बचाव करने आई तो उसकी चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस अन्य हत्यारोपी की तलाश में है।
रविवार को कोतवाल अजय शर्मा ने बताया कि सूचना मिली कि सना का हत्यारोपी शाहिद उर्फ काला पुत्र मेहरबान निवासी सरकुलर रोड पट्टी चौधरान छपरौली चुंगी पर खड़ा है। पुलिस ने उसे दबोचा लिया। पूछताछ के दौरान हत्यारोपी ने बताया कि सना के परिवार से काफी समय से लेनदेन को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही है। हत्या के दिन भी लेनदेन को लेकर झगड़ा हुआ तो सना बीच में आ गई थी। उस दौरान तो लोगों ने झगड़ा शांत करा दिया। बाद में उसनेे पिता मेहरबान व अन्य दो लोगों के साथ मिलकर सना की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है। अन्य हत्यारोपी भी शीघ्र गिरफ्तार किए जाएंगे।