फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sampled three police personnel and one Nepali Jamaati

तीन पुलिस कर्मियों और एक नेपाली जमाती का सैंपल लिया

Sun, 31 May 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Sampled three police personnel and one Nepali Jamaati
खेकड़ा। खेकड़ा नगर में कोरोना संक्रमण का पहला मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने रविवार की शाम कोतवाली के तीन पुलिस कर्मियों के सैंपल लिए। इसके बाद टीम अस्थाई जेल पहुंची। यहां टीम ने जेल में बंद नेपाली के जमाती बंदी शफीक मियां पुत्र मुसन मियां का सैंपल लिया। जिला जेल अधीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि यह जमाती दिल्ली मरकज से लौटा था। इसके साथ ही 27 अन्य नेपाली जमाती भी मरकज से लौटे थे।
विज्ञापन

खाद्य पदार्थों की होम डिलीवरी की
खेकड़ा। सब्जी आढ़ती के कोरोना पाजिटिव मिलने के बाद मोहल्ला औरंगाबाद शेखपुरा सील है। होम क्वारंटीन किए गए मोहल्ले के लोगों के लिए रविवार की सुबह खाद्य पदार्थों की होम डिलीवरी की गई। नगर पालिका कर्मियों ने मोहल्ले को सैनिटाइज किया। कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा का कहना है कि मोहल्ले में जो भी बगैर मास्क व बिना वजह सड़कों पर निकलेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed