{"_id":"5ece9bf78ebc3e9056108723","slug":"sample-taken-kahkra-news-mrt483632795","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19 अस्पताल में तैनात टीम के लिए नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड-19 अस्पताल में तैनात टीम के लिए नमूने
विज्ञापन
खेकड़ा।
कोविड - 19 अस्पताल में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों की वर्तमान टीम की कार्य अवधि पूर्ण हो गई है। टीम के सभी सदस्यों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए । शुक्रवार से यहां पर नई टीम तैनात होगी।
शहर में स्थित कोविड-19 अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों की तीन टीमें तैनात हैं। इनमें से एक टीम की कार्य अवधि 29 मई को समाप्त होगी। टीम ने अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों का इलाज किया। इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को टीम के सभी सदस्यों के कोरोना जांच के लिए सैंपल कराकर जांच के लिए लैब में भिजवाया। प्रभारी चिकित्सक डॉ. ताहिर ने बताया अस्पताल में मार्च माह से अब तक 30 से अधिक कोरोना मरीज भर्ती हो चुके हैं। उनमें से अधिकांश मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। मरीजों का इलाज करने वाली इस टीम में छह चिकित्सक और 19 स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं। यह सभी अस्पताल पर ड्यूटी की अवधि के दौरान अपने परिवारों से दूर रहे। एहतियातन इन सभी के सैंपल कराए हैं। शुक्रवार को सभी को अस्पताल से रिलीव किया जाएगा और नई टीम तैनात होगी।