{"_id":"60cd911b4da62143204acfc8","slug":"samajwadi-party-and-rld-workers-created-ruckus-in-the-police-station-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने में हंगामा: धरने पर बैठे रालोद-सपा नेता, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने में हंगामा: धरने पर बैठे रालोद-सपा नेता, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
Sat, 19 Jun 2021 12:09 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 19 Jun 2021 12:09 PM IST
सार
रालोद और सपा नेताओं ने थाने में जमकर हंगामा किया। उन्होंने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है। वहीं थाने में धीरे-धीरे भीड़ बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
बागपत में थाने में हंगामा करते सपा और रालोद नेता।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर घमासान शुरू हो गया। वार्ड-3 के जिला पंचायत सदस्य महबूब अल्वी और उनके भाइयों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज होने पर बिनौली थाने में जमकर हंगामा हुआ। रालोद और सपा नेता थाने में धरने पर बैठ गए हैं। वहीं थाने में धीरे-धीरे भीड़ बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
रालोद और सपा नेताओं ने पुलिस पर सत्ताधारियों के दबाव में काम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने मुकदमा तत्काल खारिज करने की मांग की। इससे पहले शुक्रवार को वार्ड-17 की सदस्य शाहिदा के परिवार पर भी जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
इस दौरान रालोद के राष्ट्रीय सचिव कुलदीप उज्ज्वल, जिलाध्यक्ष डॉ. जगपाल तेवतिया, पूर्व विधायक वीरपाल राठी व युवा इकाई के प्रवेंद्र तोमर, अरुण तोमर उर्फ बॉबी, राजीव धामा, विश्वास चौधरी, शरद तोमर, गगन धामा, उपेंद्र, राजू तोमर सिरसली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन