{"_id":"6919cbdc4b98ec9e98040054","slug":"salvation-is-possible-by-worshipping-god-chandramati-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-141960-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान की भक्ति करने से मोक्ष की प्राप्ति संभव : चंद्रमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान की भक्ति करने से मोक्ष की प्राप्ति संभव : चंद्रमति
विज्ञापन
फोटो-केआर एक
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। बड़ागांव के त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में रविवार को भक्तांबर महामंडल विधान हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ की नित्य नियम पूजा की।
भगवान पार्श्वनाथ का अभिषेक, शांति धारा और मंडप की शुद्धि करके विधान शुरू हुआ। श्रद्धालुओं ने 48 दीपों से भगवान पार्श्वनाथ की विशेष पूजा की। धर्मसभा में चंद्रमति माता ने कहा कि सभी को नियमित रूप से भगवान की भक्ति करनी चाहिए। भगवान की भक्ति के बिना मनुष्य का जीवन व्यर्थ है और भगवान की भक्ति करने पर ही मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति संभव है। इस मौके पर त्रिलोकचंद जैन, अभिषेक जैन, दीपक जैन, संदीप जैन, महेश जैन, साहिल जैन, संजीव जैन, आकाश जैन मौजूद रहे।