फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   salutes the Sukma martyrs

सुकमा में शहीद जवानों को नमन

Wed, 26 Apr 2017 10:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत-बड़ौत-खेकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत-बड़ौत-खेकड़ा Updated Wed, 26 Apr 2017 10:49 AM IST
विज्ञापन
salutes the Sukma martyrs
बागपत पालिका के गेट पर शहीदों को श्रद्धांजलि देते संगठनों के लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। जवानों को स्कूल, सामाजिक संस्था और राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने मोमबत्तियां जलाकर नमन किया। केंद्र सरकार से नक्सलियों को सबक सिखाने की मांग की गई।  
विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखा। राजेश नारायण, चंद्रदत्त शर्मा, यशवीर सिंह, सुजीत कुमार, मनोज पंडित, जयेश एडवोकेट मौजूद रहे। अधिवक्ताओं ने शहीदों को श्रद्धाजंलि दी। जसविंद तोमर, निशंात वत्स, जयेश कुमार, दीपक शर्मा, विवेक तंवर, संतोष कश्यप, मोहित त्यागी, रमाकांत शर्मा, भूपेंद्र ाश्र्मा, वीर सिंह मौजूद रहे। 
विज्ञापन


रालोद कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ में हुए शहीदों को श्रद्धाजंलि दी। ओमबीर ढाका, परशुराम, उस्मान मुखिया, राशिद अल्वी, विक्रम पांचाल, यसीन, कवरपाल, संदीप मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर हुए कार्यक्रम में देवेंद्र चौहान और बॉडी बिल्डरों ने श्रद्धांजलि दी। उधर, युवा शक्ति किसान क्लब ने भी शोक जताया। सुभाष नैन, नरेश, कोमिल, ओमप्रकाश, कपिल, विनोद, हरेंद्र और रामपाल मौजूद रहे। जनचेतना समिति के कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला। छत्तीसगढ़ में शहीदों को श्रद्धाजंलि दी।

डॉ. शालिनी राकेश ने कहा कि जवानों पर घातक हमला किया गया। सरकार को इसका जवाब देना चाहिए। मनु शर्मा, सविता, सरिता सिंह, आशु, सईद अहमद, डॉ. राकेश, सलीम मौजूद रहे। अग्रवाल मंडी टटीरी के पैरामांउट पब्लिक स्कूल में छत्तीसगढ़ में शहीद हुए जवानों को श्रद्धाजंलि दी गई। प्रधानाचार्य डॉ. केपी सिंह ने देश जवानों की शहादत पर विराम चाहता है।

नक्सलियों का जड़ से खत्मा होना चाहिए। प्रबंधक राकेश कुमार, संस्थापक चरण सिंह, ब्रिमेश आर्य, ब्रिजेश आर्य, नवीन कुमार, सभासद अशोक सिंघल, इमरान, मंजू, तानिया, चित्रा मौजूद रहे। आप कार्यकर्ताओं की बैठक में रोष व्यक्त किया गया। जिला सचिव सोहनपाल, मनीष तोमर, नौशाद अली, संसार सिंह, खलील अहमद, दिलशाद, संजीव मौजूद रहे।

उधर, चौगामा क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। मुकुंद पंवार, बांके पंवार, दीपेश जैन, विपिन पंवार, प्रिया, शिवानी, मानसी, रीतिका, अफसा, हर्ष, अर्पित मौजूद रहे। चांदीनगर में हुई शोकसभा में प्रधानाचार्य गुलिस्तां, मुमताज, प्रबंधक मुमताज, गुलजार, किशनचंद, दीपा ढाका मौजूद रहे।


उधर, बड़ौत में सपा नेता एवं अर्जुन अवार्डी शोकेंद्र तोमर और समाजसेवी गौरव तोमर के नेतृत्व में श्रद्धांजलि देने के लिए कैंडल मार्च निकाला गया। रणधीर प्रधान, कासिम, राहुल कुमार मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed