फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Salute to the farmer messiah on his birth anniversary

किसान मसीहा की जयंती पर पुष्प अर्पित कर नमन किया

Fri, 07 Oct 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Salute to the farmer messiah on his birth anniversary
बागपत कलक्ट्रेट स्थित लोकमंच में महेंद्र सिंह टिकैत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर जयंती मनाते भाक? - फोटो : BAGHPAT
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। दिल्ली रोड स्थित जिला जाट भवन में बृहस्पतिवार को भाकियू के संस्थापक स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती मनाई गई। इसमें महासभा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
यहां संगोष्ठी में सभा के जिलाध्यक्ष देेवेंद्र धामा और भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर ने कहा कि स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने जीवन भर किसानों के हितों के लिए संघर्ष किया। इस मौके पर सभा के कृष्णपाल, रामनिवास, जयवीर सिंह, चरण सिंह खोखर, शीशपाल सिंह, कैप्टन वीरपाल सिंह, इंद्रपाल सिंह, ओमपाल मुखिया, विनोद डोडवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर रालोद कार्यालय पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाकियू के संस्थापक महेंद्र सिंह टिकैत के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर रालोद नेता ओमवीर ढाका ने कहा कि बाबा सच्चे किसान मसीहा थे। उन्होंने जीवन भर किसानों के हित के लिए आंदोलन किए। इस मौके पर महेंद्र सिंह डागर, कलीम ठेकेदार, मांगेराम हितकारी, अकरम, योगेंद्र, नीशु जोगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, अग्रवाल मंडी टटीरी में भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष हिम्मत सिंह के कार्यालय पर स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती पर यज्ञ का आयोजन किया गया। इस मौके पर करण सिंह, अश्वनी कुमार, अंकित, ताहिर, सुनील, विक्की, सुरेश, संजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed