{"_id":"698f0b167fa6eb82c60cd8c0","slug":"salesman-assaulted-over-liquor-contract-accused-of-looting-money-baghpat-news-c-28-1-bag1001-146701-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: शराब ठेके पर सेल्समैन से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: शराब ठेके पर सेल्समैन से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप
विज्ञापन
-सीमा विवाद में उलझे रटौल चौकी और चांदीनगर थाना पुलिस, बाद में रटौल चौकी में दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। सिंगौली तगा मार्ग पर शराब के ठेके के सेल्समैन अंकित निवासी सरफाबाद के साथ बाइक सवार तीन युवकों ने मारपीट कर दी। इसमें सेल्समैन ने 67 सौ रुपये और मोबाइल लूटने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की।
सरफाबाद गांव निवासी अंकित ने बताया कि वह अहैड़ा गांव के अंग्रेजी शराब के ठेके पर सेल्समैन है। बृहस्पतिवार रात करीब दस बजे घर वापस लौटते समय रटौल-सिंगौली तगा मार्ग पर कुटी के पास पहुंचा तो तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। वहां पर मारपीट कर 6700 रुपये और एक मोबाइल लूट लिया। उसे भी खेत में खींचने का प्रयास किया, लेकिन रटौल की तरफ से एक कार आने पर तीनों युवक वहां से भाग गए। घटना की जानकारी परिजनों ने प्रधान को दी। इसके बाद रटौल पुलिस ने घटना चांदीनगर क्षेत्र की बताकर वहां भेज दिया। बाद में घटनास्थल रटौल चौकी क्षेत्र की निकली। इसमें जांच अधिकारी भुरेंद्र चौहान ने बताया कि घटना लूट की नहीं, केवल मारपीट की है। इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।