फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Salary will reach 31 in teachers' account

चयन बोर्ड से नियुक्त 95 शिक्षकों का वेतन 31 जनवरी को उनके खातों में पहुंच जाएगा

Fri, 28 Jan 2022 10:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Salary will reach 31 in teachers' account
बड़ौत। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र सिंह व जिला मंत्री सत्यवीर सिंह ने कहा कि विधान परिषद में शिक्षक दल के नेता सुरेश त्रिपाठी ने इलाहाबाद में अपर शिक्षा निदेशक महेंद्र देव के समक्ष आक्रोश जताया। उन्होंने बताया कि जनपद बागपत में चयन बोर्ड से नियुक्त शिक्षकों को वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है। हालांकि शिक्षा निदेशक लखनऊ ने उनके शैक्षिक प्रमाण-पत्रों का सत्यापन न होने पर प्रति शपथपत्र लेकर भुगतान के आदेश दे रखे हैं।
विज्ञापन

अपर शिक्षा निदेशक ने प्रकरण को गंभीरता से लेकर प्रदेश के सभी डीआईओएस से तत्काल आख्या चाही है। जिससे कार्यालय में अफरा-तफरी मची है। शिक्षक नेता वीरेंद्र सिंह ने बताया कि तत्काल बिनौली, रंछाड़, बामनौली, हिलवाड़ी, खट्टा प्रहलादपुर, ढिकौली, धनौरा सिल्वर नगर, निरपुड़ा बूढ़पुर रमाला, खामपुर लुहारी, डीएवी टटीरी, वैदिक कन्या टटीरी तथा डौलचा में नियुक्त 95 शिक्षकों के खातों में 31 जनवरी को वेतन पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को यदि पांच फरवरी तक वेतन भुगतान नहीं किया तो आंदोलन का बिगुल बजा दिया जाएगा। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी अजय राज शर्मा, इंद्रपाल सिंह, मनोज कुमार व सुशील तोमर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed