फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Salary of 19 teachers stuck due to verification of educational certificates

शैक्षिक प्रमाण पत्रों के सत्यापन के फेर में अटका गया 19 शिक्षकों का वेतन

Tue, 15 Feb 2022 10:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Salary of 19 teachers stuck due to verification of educational certificates
बागपत बीएसए कार्यालय - फोटो : BAGHPAT
- तीसरी काउंसलिंग में नियुक्त हुए शिक्षकों का नहीं हो पाया सत्यापन
विज्ञापन

- जुलाई में हुआ था विद्यालयों का आवंटन, वेतन के लिए बीएसए कार्यालय के चक्कर लगा रहे शिक्षक
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शैक्षिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन पूरा न होने के कारण तीसरी काउंसलिंग में नियुक्त हुए 19 शिक्षक वेतन के लिए भटक रहे है। तीसरी काउंसलिंग में जिले में नियुक्त हुए शिक्षक वेतन के लिए सात माह से बीएसए कार्यालय के चक्कर लगा रहे है। मगर, अभिलेखों का सत्यापन पूरा न होने के कारण शिक्षकों के वेतन का भुगतान नहीं हो पा रहा है।
प्रदेश में हुई 69 हजार शिक्षकों भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत जिले को सौ शिक्षक मिले थे। तीन चरणों में हुई शिक्षकों की काउंसलिंग में जिले में 98 शिक्षकों ने ज्वानिंग ली थी। इसमें पहले और दूसरे चरण की काउसंलिंग में 79 शिक्षकों की नियुक्ति हुई थी। तीसरे चरण में 21 शिक्षकों की काउंसलिंग पूरी की गई, जिनमें से 19 शिक्षकों ने ज्वानिंग ली थी, जबकि दो शिक्षकों ने विद्यालय ज्वाइन नहीं किए थे। तीसरी काउंसलिंग के बाद बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जुलाई 2021 में शिक्षकों को विद्यालयों का आवंटन कर दिया था। विद्यालय आवंटन के बाद विभाग की ओर से शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों को सत्यापन के लिए संबंधित बोर्ड और विश्वविद्यालयों को भेजे दिए थे। लगभग सात माह बीतने के बाद भी शिक्षकों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन पूर्ण नहीं हो पाया है। सत्यापन पूर्ण न होने के कारण शिक्षकों के वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है। शिक्षक वेतन की मांग को लेकर बीएसए कार्यालय के चक्कर लगा रहे है।
विज्ञापन

शिक्षकों के अभिलेखों का सत्यापन कराने के लिए संबंधित बोर्ड और विश्वविद्यालयों को भेजे गए थे। प्रथम व द्वितीय चरण में नियुक्त शिक्षकों के दस्तावेजों के सत्यापन पूर्ण हो चुका है, जबकि तीसरे चरण में नियुक्त शिक्षकों के अभिलेखों का सत्यापन पूर्ण नहीं हो पाया है। विभाग की ओर से कुछ अभिलेखों का सत्यापन ऑनलाइन पूर्ण कराया गया है, जबकि अन्य प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराने के लिए अभिलेख संबधित बोर्ड व विश्वविद्यालय को भेजे जा चुके है। सत्यापन पूर्ण होते ही शिक्षकों के वेतन का भुगतान कराया जाएगा। - राघवेंद्र सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed