फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Salary not received, 250 employees started protesting

नहीं मिला वेतन, 250 कर्मचारियों का धरना शुरू

Thu, 20 Feb 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Salary not received, 250 employees started protesting
रमाला सहकारी चीनी मील में धरने पर बैठे कर्मचारी - फोटो : BAGHPAT
रमाला (बागपत)। वर्तमान पेराई सत्र में मानदेय नहीं दिए जाने से नाराज सहकारी क्षेत्र की रमाला चीनी मिल के 250 कर्मचारियों ने बुधवार से धरना शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने एलान किया कि समस्या का समाधान होने तक काम पर नहीं लौटेंगे। उधर, प्रधान प्रबंधक ने जल्द ही वेतन खातों में भेजने की बात कही है।
विज्ञापन

बुधवार को सहकारी चीनी मिल रमाला के संविदा कर्मचारी कार्य बंद कर मिल परिसर में ही धरने पर बैठ गए। संविदा कर्मचारी आशीष कुमार, यशपाल, योगेश, रवि, विक्की, अजय, शिवम राहुल, रूपेश और अमित ने बताया कि वह 250 संविदा कर्मचारी हैं, जिनके वेतन की वृद्धि नहीं की गई है। इसके अलावा वर्तमान पेराई सत्र में अभी तक एक भी दिन का वेतन नहीं दिया गया है। उनके सामने बच्चों की फीस, घर खर्च की परेशानी खड़ी हो गई है। कई बार वेतन को लेकर प्रधान प्रबंधक से मिल चुके है लेकिन समस्या का समाधान नहीं कराया गया। जब तक उन्हें पांच माह का वेतन और बढ़ोतरी नहीं मिलती, उनका धरना जारी रहेगा। अमित कुमार, योगेश कुमार, रवि दुहूण, आशीष कुमार, जितेंद्र कुमार, विकास कुमार, ललित, टीटू, अरविंद कुमार, नरेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रधान प्रबंधक आरबी राम का कहना है कि वेतन बढ़ोतरी को लेकर उच्च अधिकारियों को पत्र भेजा जा चुका है। यह उनके स्तर की बात नहीं है। कर्मचारियों का वेतन बनाया जा रहा है। जल्द ही उनके खाते में भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

19 तौल केंद्र बंद, किसान परेशान
रमाला। संविदा कर्मचारियों के धरने पर चले जाने से कंप्यूटर रूम व 19 क्रय केंद्र बंद पड़े है। मिल को स्थायी कर्मचारियों से कार्य कराकर काम चलाया जा रहा है। क्रय केंद्र, कंप्यूटर रूम, गन्ना विभाग, टाइम ऑफिस का कार्य प्रभावित हो रहा है।

डीएम के सामने रखीं समस्याएं
रमाला। बुधवार को पूर्व उपसभापति रविंद्र मुखिया के नेतृत्व में किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल डीएम शकुंतला गौतम से मिला। उन्होंने डीएम को बताया कि सहकारी चीनी मिल में किसानों का सट्टा बढ़ना चाहिए। गन्ना भुगतान समय से होना चाहिए। कंडेरा बिजरोल मार्ग जर्जर हालत में है। इससे किसानों को गन्ना ढुलाई में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संविदा कर्मचारियों के वेतन को लेकर डीएम को अवगत कराया। डीएम ने जल्द ही सभी समस्याओं का आश्वासन दिया। इस मौके पर नरेश, धर्मेंद्र, रामबीर, हिम्मत सिंह, ओमबीर, सुनील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed