{"_id":"6526bc61bce35ae7aa0fb188","slug":"salary-increment-of-secretary-who-showed-pension-beneficiary-dead-stopped-baghpat-news-c-28-1-bag1001-6135-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पेंशन लाभार्थी को मृत दर्शाने वाले सचिव की वेतन वृद्धि रोकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पेंशन लाभार्थी को मृत दर्शाने वाले सचिव की वेतन वृद्धि रोकी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। ट्योढ़ी गांव की विधवा पेंशन की लाभार्थी को मृत दर्शाने वाले ग्राम पंचायत सचिव पर अधिकारियों ने कार्रवाई कर दी। जिसे डीपीआरओ ने प्रतिकूल प्रविष्टि जारी कर वेतन वृद्धि रोक दी।
ट्योढ़ी गांव की रहने वाली शांति शर्मा (80) ने कुछ दिन पहले डीएम से शिकायत करते हुए बताया कि डेढ़ साल पहले उसे पेंशन का लाभ मिलना बंद हो गया था। इसके बाद कई बार विकास भवन में आकर पेंशन जारी कराने की गुहार लगाई, लेकिन पेंशन जारी नहीं की गई। इसके बाद पेंशन के सत्यापन में मृत दर्शाया जाने का पता चला। जिसकी शिकायत मिलने के बाद डीएम ने जांच के आदेश जारी किए। इसमें जांच के बाद ट्योढ़ी के तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव सूरज पर कार्रवाई की गई। डीपीआरओ अमित त्यागी ने बताया कि ग्राम पंचायत सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी कर वेतन वृद्धि रोकने की कार्रवाई की गई है।