{"_id":"5e14d3238ebc3e880e39693e","slug":"salary-and-recovery-will-be-stopped-if-evidence-is-not-given-baghpat-news-mrt4625200125","type":"story","status":"publish","title_hn":"साक्ष्य नहीं दिए तो रोका जाएगा वेतन और होगी रिकवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साक्ष्य नहीं दिए तो रोका जाएगा वेतन और होगी रिकवरी
विज्ञापन
बागपत। खेकड़ा ब्लॉक के गांवों में हुए सोशल आडिट में करीब 20 लाख रुपये की धनराशि का दुरुपयोग मिला। इसके बाद ग्राम सचिवों को रिकवरी और साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए खेकड़ा बीडीओ स्मृति अवस्थी ने नोटिस जारी किया। दो दिन का सभी को समय दिया है। इसके बाद वेतन से रिकवरी होगी। वहीं जनवरी का वेतन रोकने की चेतावनी दी है।
सोशल आडिट के दौरान ग्राम पंचायतों में धनराशि का दुरुपयोग मिल रहा है। अकेला खेकड़ा ब्लॉक में ही करीब 20 लाख रुपये की दुपयोग मिला था। बीडीओ स्मृति अवस्थी ने सभी ग्राम सचिव को नोटिस जारी का आडिट के दौरान मिली धनराशि के दुरपयोग के साक्ष्य ब्लॉक कार्यालय में भिजवाने के लिए निर्देशित किया , लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। सभी से ग्राम पंचायतवार अपने-अपने साक्ष्य प्रस्तुत कर एटीआर अपलोड कराने के आदेश दिए, लेकिन कई बार नोटिस देने के बाद भी इसका जवाब नहीं दिया गया। धनराशि रिकवरी न होने पर निदेशालय द्वारा भी नाराजगी व्यक्त की जा रही है। सभी ग्राम सचिवों को दोबारा नोटिस जारी कर निर्देश दिए है कि वर्ष 2018-19 और 2019-20 में किए धनराशि का दुरुपयोग की धनराशि के साक्ष्य दो दिन में प्रस्तुत करें। साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए तो सभी के वेतन से रिकवरी की जाएगी और उनका जनवरी माह का वेतन रोका जाता है। किसी को भी बिना साक्ष्य प्रस्तुत कि वेतन नहीं दिया जाएगा।