{"_id":"66034a84f6ea1322350e6b24","slug":"salaries-will-be-released-after-investigation-of-secondary-school-employees-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-111301-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: माध्यमिक विद्यालयों के कर्मचारियों की जांच के बाद जारी होगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: माध्यमिक विद्यालयों के कर्मचारियों की जांच के बाद जारी होगा वेतन
विज्ञापन
बागपत। माध्यमिक विद्यालयों में वर्ष 2010 से 2013 के बीच नियुक्त किए गए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पहली जांच होगी। उसके बाद नियुक्ति सही मिलने पर ही उनका वेतन जारी किया जाएगा। शासन से पूरे प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में यह जांच शुरू कराई गई है। जिसकी जद में बागपत में वर्ष 2012 में नियुक्ति करने वाले पांच माध्यमिक विद्यालय आए हैं, जिनमें जांच शुरू कराई गई है।
माध्यमिक विद्यालयों में 2010 से 2013 तक जिन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति हुई है। उनमें शासन के आदेशों का उल्लंघन करने की बात कही जा रही है। इसलिए ही शासन ने इस बीच हुई नियुक्तियों की जांच शुरू कराई है। इस तरह बागपत जिले में वर्ष 2012 में पांच विद्यालयों में नौ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति की गई थी। शासन ने कर्मचारियों की नियुक्ति की जांच पूरी नहीं होने तक उनका वेतन जारी न करने के निर्देश दिए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने विद्यालयों के प्रधानाचार्य को पत्र भेजकर जांच पूरी होने तक कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
डीएन इंटर कालेज खट्टा प्रह्लादपुर में कृष्णराज, सुधीर कुमार, जनविजय इंटर कालेज कुर्डी में सतेंद्र कुमार, संदीप कुमार और समेंद्र कुमार, राष्ट्रीय इंटर कालेज शबगा में उपेेंद्र शर्मा, शिवओम शर्मा, गांधी स्मारक इंटर कालेज दोघट में मृतक आश्रित नियुक्त कर्मचारी दीपा और सर्वहितकारी इंटर कालेज मीतली में नियुक्त कर्मचारी राकेश शर्मा का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
पांच माध्यमिक विद्यालयों में नियुक्त नौ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति की शासन स्तर पर जांच चल रही है। जांच पूरी होने तक कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं। - धर्मेंद्र कुमार सक्सेना, जिला विद्यालय निरीक्षक