फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Shiva Temples Echo with Har Har Mahadev Chants on Maha Shivratri

Saharanpur: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय, महाशिवरात्रि पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Tue, 11 Aug 2026 11:08 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 11 Aug 2026 11:08 AM IST
सार

सावन की महाशिवरात्रि पर सहारनपुर के बड़गांव क्षेत्र में शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह पांच बजे से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। गांव दल्हेड़ी से पहुंचे सैकड़ों डाक कांवड़ियों ने हरिद्वार से लाए गंगाजल से प्राचीन शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।

विज्ञापन
Saharanpur: Shiva Temples Echo with Har Har Mahadev Chants on Maha Shivratri
सहारनपुर में जलाभिषेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद के बड़गांव क्षेत्र में मंगलवार को सावन की महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिरों में भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु पहुंचने लगे। सुबह पांच बजे से ही कई मंदिरों में लंबी कतारें लग गईं।

विज्ञापन


श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और मनोकामना पूरी होने की कामना की। मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्तिमय माहौल बना रहा।

यह भी पढ़ें: MahaShivratri: पुरामहादेव मंदिर में उमड़ा केसरिया सैलाब, 10 बजे तक 15 लाख से अधिक कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक

विज्ञापन
Trending Videos

डाक कांवड़ियों ने हरिद्वार के गंगाजल से किया अभिषेक
गांव दल्हेड़ी से सैकड़ों की संख्या में डाक कांवड़िए हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लौटे। कांवड़ियों ने प्राचीन शिव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। कांवड़ियों के मंदिर पहुंचते ही श्रद्धालुओं में भी उत्साह दिखाई दिया। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा।

बेलपत्र, धतूरा और फूल किए अर्पित
शिवभक्तों ने शिवलिंग पर जल चढ़ाने के साथ बेलपत्र, धतूरा, भांग, फूल और फल अर्पित किए। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान शिव से सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

महाशिवरात्रि को लेकर मंदिरों में सुबह से ही विशेष धार्मिक माहौल रहा और बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे भी पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे।

विज्ञापन

Saharanpur: Shiva Temples Echo with Har Har Mahadev Chants on Maha Shivratri
सहारनपुर में जलाभिषेक - फोटो : अमर उजाला
कांवड़ियों के लिए जगह-जगह सेवा व्यवस्था
प्राचीन शिव मंदिर के पुजारी बाबा मंगलगिरी ने शिव मंदिर कमेटी के सदस्यों और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के सहयोग से निर्माणाधीन शिव मंदिर पर झंडा फहराया। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों की सेवा पुण्य का कार्य है और सभी को इस पुनीत कार्य में सहभागिता करनी चाहिए।

प्रशासन और स्थानीय लोगों की ओर से भी कांवड़ियों के लिए जगह-जगह पेयजल, प्रसाद और विश्राम की व्यवस्था की गई। सेवा शिविरों में कांवड़ियों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed