फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   sahab singh's nephew now threatened

शकील को अब साहब सिंह के भतीजे ने धमकाया 

Fri, 17 Jun 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 17 Jun 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
sahab singh's nephew now threatened
एएसपी से शिकायत करने जाते डाॅ. शकील अहमद। - फोटो : amar ujala
बागपत में राज्य पशुधन प्रसार विभाग के सलाहकार साहब सिंह के बाद अब उनके पारिवारिक भतीजे धवित सिंह पर सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव डॉ. शकील अहमद को धमकाने का आरोप है। शकील ने एएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि धवित सिंह ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। यही नहीं बागपत से प्रत्याशी डॉ. कुलदीप उज्ज्वल के खिलाफ भी आपत्तिजनक टिप्पणी की। पुलिस ने शिकायत के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पूर्व विधायक और बड़ौत से सपा प्रत्याशी साहब सिंह और डॉ. शकील अहमद के बीच ढाई माह पुरानी बातचीत का टेप वायरल होने के बाद अब फेस बुक पर आपत्तिजनक बातें लिखी जाने की शिकायत की गई है। बृहस्पतिवार को डॉ. शकील अहमद ने एएसपी अजीजुल हक को बताया उनकी फेस बुक पर बुधवार की रात में 11 बजकर 44 मिनट पर धवित ने उनकी हत्या की धमकी तक दे डाली। यही नहीं डॉ. कुलदीप उज्ज्वल के खिलाफ भी अपशब्द लिखे हैं।

विज्ञापन

 

शकील ने धवित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। एएसपी का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद ही उचित कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि दो दिन पहले ही डॉ. शकील और साहब सिंह के बीच ढाई माह पहले हुई बातचीत का टेप वायरल हुआ था। इसके बाद से दोनों के बीच सोशल मीडिया पर फिर से धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


साहब सिंह करा सकते हैं मेरी हत्या: शकील
बागपत। सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव डॉ. शकील अहमद ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष फिदा हुसैन अंसारी को चिट्ठी भेजी। सरकारी खर्च पर गनर दिलाने की मांग की। यही नहीं अंदेशा जताया कि अगर उन्हें सुरक्षा नहीं मिली तो पूर्व विधायक साहब सिंह उनकी हत्या करा सकते हैं। खुद और परिवार की जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। 

धवित क्यों देगा धमकी: साहब सिंह
बागपत। पूर्व विधायक और बड़ौत से सपा प्रत्याशी साहब सिंह ने कहा डॉ. शकील अहमद केवल गनर हासिल करने के लिए यह सब ड्रामा रच रहे हैं। धवित उसे धमकी क्यों देगा। पूरे मामले में केवल सुरक्षा हासिल करने के लिए यह सब किया जा रहा है। जिस ऑडियो की वह बात कर रहे हैं, उसकी सत्यता की पुष्टि तक अभी नहीं हुई। सारा मामला षड्यंत्र का है। धवित ने ऐसा नहीं किया है। इस मामले की जांच की मांग भी वह पुलिस-प्रशासन से करेंगे।

क्या है पूरा मामला
सपा नेता डॉ. शकील अहमद बागपत से प्रत्याशी डॉ. कुलदीप उज्ज्वल के नजदीकी हैं। उज्ज्वल के प्रत्याशी घोषित होने के बाद शकील ने ही सभा का आयोजन कराया था। इसके बाद पूर्व विधायक साहब सिंह ने उन्हें कॉल कर बाहर लोगों को अड्डा देने और अपने खिलाफ माहौल बनाने का आरोप लगा धमकाया। डीपीआरओ सर्वेश कुमार पांडेय और कुलदीप उज्ज्वल की टेप वायरल होने के बाद एकाएक शकील ने पुरानी टेप की जानकारी मीडिया और पुलिस को दी। इससे जाहिर है कि पूरा मामला सपा की अंदरूनी राजनीतिक का है। 
 

भीड़ तो मुर्दों के पीछे भी होती है: इमरान
बागपत। फेस बुक पर धवित सिंह की टिप्पणी के अलावा एक अन्य पोस्ट भी विवादित है। असलियत में डॉ. शकील अहमद ने कुलदीप उज्ज्वल के स्वागत के फोटो पोस्ट किए हैं। इस पर इमरान नामक युवक ने धवित सिंह के साथ ही पोस्ट किया है कि भीड़ तो मुर्दों के पीछे भी होती है। अबकी बार औसुद्दीन सरकार...इंशा अल्लाह। हालांकि इस पोस्ट की किसी ने अभी तक शिकायत नहीं की है, लेकिन शकील की पोस्ट पर ही यह टिप्पणी की गई है।

आंदोलन की चेतावनी
बागपत। पिलाना गांव में सपा की बैठक हुई। इसमें डॉ. शकील अहमद पर लगाए आरोपों को बेबुनियाद बताया गया। सतीश कुमार गौड़ ने कहा  ऐसे बयान निंदनीय है। डॉ शकील को बदनाम किया जा रहा है। आंदोलन की चेतावनी दी गई। इसमें अब्दुल, बाबू खान, अली हसन, मुनेश, सुदेश, शीतल, शकील, अख्तर, मोबीन, शमशेर, गुलेशर उपस्थित रहे।

क्या लिखा है फेस बुक पर
धवित सिंह ने डॉ. शकील की पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए लिखा है कि ...कबरे तू तेरा किल कुलदीप.....और है।

बैकफट पर आया धवित सिंह
बागपत। डॉ. शकील अहमद की ओर से दी गई तहरीर के बाद बृहस्पतिवार शाम धवित सिंह बैक फुट पर नजर आया। मीडिया में अपना पक्ष देते हुए कहा कि उसका कोई गलत इरादा नहीं था। कुलदीप की जगह किल टाइप हो गया। उसके मन में डॉ. शकील के प्रति ऐसी कोई गलत भावना नहीं थी। 

सीओ और क्राइम ब्रांच को जांच
एएसपी अजीजुल हक ने बताया  मामले की जांच सीओ बागपत कर्मवीर सिंह और क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के बाद ही मसले में अगली कार्रवाई की जाएगी।

साफ छवि के नेता है चौधरी साहब सिंह
रमाला। बुढपुर गांव में चौधरी साहब सिंह के पक्ष में ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें सपा नेता महक सिंह ने कहा  चौधरी साहब सिंह ईमानदार छवि के नेता है। उनकी छवि पर दाग लगाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सर्व समाज के लोगों की सेवा की है। सभी के दुख दर्द में हमेशा खड़े रहते हैं। अफसरों से मिलकर लोगों की समस्याओं का समाधान कराते हैं। मुख्यमंत्री से डॉ. शकील अहमद को पार्टी से बर्खास्त करने की मांग की है। इसमें इंद्रपाल, अनिल कुमार, मुकेश, लाल सिंह, सतपाल, तेजपाल, सुखपाल, इंद्रपाल मौजूद रहे।

मुस्लिमों को किया जा रहा दबाने का प्रयास
चांदीनगर। रटौल गांव में इकबाल मलिक के आवास पर सपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। वक्ताओं ने सपा नेता डॉ. शकील अहमद के साथ हुई अभद्रता पर दुख प्रकट किया। इकबाल मलिक ने कहा मुख्यमंत्री मुस्लिम समाज की तरक्की के लिए प्रयास कर रहे हैं, लेकिन कुछ नेता उन्हें दबा रहे हैं।

मुख्यमंत्री से ऐसे नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। वही कार्यकर्ताओं से अनाप सनाप बयान से बचने की अपील की। इसमें वहीद, उस्मान, जमील अहमद, रहमान खान, सरफराज, नन्ने अब्बासी, महकार प्रजापति, मोनू सैन, शौकीन अलवी, सलमान मौजूद रहे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed