फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sadiksupura Sinauli Siddhapeeth, where mother Chamunda was revealed

सिद्धपीठ, जहां प्रकट हुई थी मां चामुंडा

Sun, 29 Sep 2019 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Sadiksupura Sinauli Siddhapeeth, where mother Chamunda was revealed
सिनौली गांव स्थित प्राचानी सिद्धपीठ मां चामुंडा देवी का मंदिर में मां चामुंडा देवी की प्रतिमा - फोटो : BAGHPAT
छपरौली (बागपत)। सादिकपुर सिनौली गांव में प्राचीन सिद्धपीठ मां चामुंडा देवी मंदिर की दूर तक मान्यता है। यहां दूर-दराज से श्रद्धालु आते हैं। कभी मंदिर परिसर में साधुओं का डेरा लगता था। नवरात्र में मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है।
विज्ञापन

बड़ौत-छपरौली रोड के निकट सादिकपुर सिनौली में स्थित मंदिर सैकड़ों वर्ष पुराना है। ग्रामीण बताते हैं कि यहां बहुत पहले साधु संतों का डेरा हुआ करता था। मां चामुंडा देवी ने एक साधु को प्रत्यक्ष रूप में आकर दर्शन दिए थे और उन्होंने अपना भवन बनाने के लिए साधु से कहा था। उसके उपरांत उस महात्मा ने यह बात ग्रामीणों को बताई और वहां पर मां चामुंडा देवी के नाम से एक छोटा सा मंदिर बनवाया गया। समय बीतता गया। मंदिर में न जाने कितने साधुओं ने आकर मां चामुंडा देवी की पूजा अर्चना की और ग्राम वासियों के सहयोग से मंदिर का निर्माण और मान्यता बढ़ती चली गई मां चामुंडा देवी मंदिर में ग्रामीणों की ही नहीं आसपास और दूरदराज से भी लोग आकर मां चामुंडा देवी के चरणों में पूजा अर्चना करते हैं।
विज्ञापन

लाल पट्टी वाले महाराज ने किया था तप
ग्रामीण बताते हैं कि लाल पट्टी वाले महाराज ने भी मां चामुंडा देवी व शिव की आराधना में वर्षों तक तपस्या की थी। उन्हें भी चामुंडा मां का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि किसी भी किसान के यहां पशुओं में कोई बीमारी हो जाती थी तो महाराज जी को बुलाया जाता था लाल पट्टी वाले महाराज जी सोटा लेकर पशुओं को झाड़ते थे और पशु ठीक हो जाते थे लाल पट्टी वाले महाराज जी को पूरे क्षेत्र में मान्यता मिल गई थी। मंदिर में राम दरबार, मंदिर बाबा भैरव नाथ का मंदिर, गोरखनाथ का धुना ,एक बड़ी यज्ञशाला ,मां कालिका नवनिर्मित मंदिर और शिव का मंदिर और मंदिर में नव दुर्गे का भवन जिसमें नौ देवियों की मूर्तियां स्थापित है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिलों में बसा मां का रूप
भक्त पूरन सिंह, महंत सुरेंद्र शर्मा के अलावा ग्रामीण गोकर्ण शर्मा, ओम दत्त शर्मा, राम कुमार शर्मा, राजीव कुमार मान, नरेश कुमार कश्यप, मदनपाल मान का कहना है कि हरियाणा और यूपी में मंदिर की पूरी आस्था है।

सिनौली गांव स्थित प्राचानी सिद्धपीठ मां चामुंडा देवी का मंदिर

सिनौली गांव स्थित प्राचानी सिद्धपीठ मां चामुंडा देवी का मंदिर- फोटो : BAGHPAT

सिनौली गांव स्थित प्राचानी सिद्धपीठ मां चामुंडा देवी का मंदिर में देवियों की प्रतिमा

सिनौली गांव स्थित प्राचानी सिद्धपीठ मां चामुंडा देवी का मंदिर में देवियों की प्रतिमा- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed