फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   sacrificed for environmental purification

पर्यावरण शुद्धि के लिए यज्ञ किया

Thu, 28 Jul 2022 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
sacrificed for environmental purification
ग्राम घिटोरा में पर्यावरण की शुद्वि के लिए हवन मे आहुतियां देते ग्रामीण - फोटो : KAHKRA
खेकड़ा। क्षेत्र के ग्राम घिटोरा में पर्यावरण शुद्धि के लिए यज्ञ का आयोजन हुआ। ग्रामीणों ने यज्ञ में आहुतियां देकर विश्व शांति की कामना की।
विज्ञापन

यज्ञमान आचार्य आनंद बैसला ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक विरासत सदियों पुरानी है। इस पर अनेक काल तक हमले होते रहे, इसके बावजूद ये अपने स्वरूप पर बनी रही। कहा कि सभी बच्चों का जन्मदिन मनाते समय केक काटना बंद करे। काटना परिवार को बिखेरना और मोमबत्ती बुझाना अंधकार की ओर ले जाना है। हमारी संस्कृति में बूंदी के लड्डू हैं, जो कण को जोड़ कर बनते हैं। लड्डू बनाना मतलब जोड़ना, जन्मदिन पर प्रकाश की ओर ले जाने वाला दीपक जलाए और लड्डू का वितरण करें। कहा कि यज्ञ भारतीय संस्कृति का प्राण हैं और वातावरण को शुद्ध करता हैं। यज्ञ संस्कारों से उत्तम चरित्र का निर्माण होता हैं। सभी को यज्ञ अवश्य करना चाहिए। इस दौरान जयचंद बैसला, सुनील पंडित, शिवम, दिनेश, आशू, दीपक, कमल, वंश, कुनाल, राजवती देवी, कुसुम, सुमन, रानी, तानिया, सोनिया, शालिनी, कशिश, भावना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed