फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sachin took blessings from his parents and drank jaggery and buttermilk.

Baghpat News: सचिन ने माता-पिता से लिया आशीर्वाद, गुड़ व छाछ पिया

Thu, 25 Sep 2025 03:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 03:47 AM IST
विज्ञापन
Sachin took blessings from his parents and drank jaggery and buttermilk.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खेकड़ा। टोक्यो में हुई वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप से लौटकर आए भाला फेंक के खिलाड़ी सचिन यादव ने बुधवार को अपने घर खेकड़ा के मोहल्ला अहिरान पहुंचकर मां सीता व पिता नरेश यादव के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। सचिन ने गुड़ के साथ छाछ का स्वाद भी लिया। सचिन से मिलने के लिए काफी लोग पहुंचे।
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में चौथे स्थान पर रहे सचिन यादव सोमवार को टोक्यो से लौटकर दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में रुके थे। वहां से बुधवार को सुबह करीब साढ़े 11 बजे वह अपने दोस्त नितेश के साथ घर पहुंचे। माता-पिता पहले ही उनका इंतजार कर रहे थे तो उन्होंने आते ही सचिन को गले से लगा लिया। मां सीता ने सचिन को दुलार किया। सचिन ने परिजनों के साथ बैठकर बातचीत की और वह आधा घंटा बाद कमरे में आराम करने लगे। तभी पड़ोस के लोग आ गए और सचिन को शानदार प्रदर्शन करने पर बधाई दी।
विज्ञापन

सचिन के चाचा नरेंद्र यादव, भाई विपिन यादव ने कहा कि उनकी उम्मीद है कि सचिन आगे चैंपियनशिप में इससे भी बेहतर प्रदर्शन करके देश के लिए पदक जीतेंगे। उनसे परिवार ही नहीं बल्कि देश के करोड़ों लोगों को काफी उम्मीद है। सचिन वहां करीब तीन घंटे तक रहे और इसके बाद वापस दिल्ली चले गए। सचिन को बधाई देने वालों में सुमन, सुरेश यादव, राजेश देवी, सुमित, अमित समेत अन्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed