फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sachin operatives was killed the retired military!

सचिन नंदा के गुर्गो ने की थी रिटायर फौजी महेंद्र की हत्या!

Sat, 22 Oct 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 22 Oct 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Sachin operatives was killed the retired military!
hathkadi
बागपत के अमीनगर सराय के खिंदौड़ा के रिटायर फौजी महेंद्र सिंह की हत्या के मामले में पुलिस को सफलता मिल गई है। पुलिस के हत्थे तीन बदमाश चढ़ गए है। ये सचिन नंदा गैंग के है। पुलिस सूत्रों की माने तो इन्होंने ही महेंद्र की हत्या की थी। पुलिस केस का शनिवार को (आज) खुलासा करेंगी।
विज्ञापन

 

 इस केस का खुलासा पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ है। पुलिस बदमाशों का पता लगाने के लिए दिन-रात लगी हुई थी। 30 से अधिक संदिग्ध लोगों से पुलिस पूछताछ कर चुकी थी। लेकिन कामयाबी नहीं मिल रही थी। शुक्रवार को पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस सूत्रों की माने तो पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले तीनों बदमाशों को पकड़ लिया है। बदमाशों ने भी पुलिस के सामने घटना का इकबाल कर लिया है।

विज्ञापन

 

बदमाश सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के है। इनका संबंध गौतमबुद्धनगर की कासना जेल में बंद सचिन नंदा से है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल बरामद कर लिया है। सूत्रों की माने तो पूछताछ में बदमाशों ने पुलिस को जानकारी दी कि उनका इरादा महेंद्र से कैश लूटने का था। लूट के विरोध पर ही उनको गोली मारी थी। क्योंकि महेंद्र ने बैंक से रुपये निकाले थे। उनको जानकारी नहीं थी कि महेंद्र ने रुपये अपने बेटे को दे दिए है। इससे स्पष्ट है कि अपराधी बैंक से ही उनके पीछे लगे थे।  सिंघावली अहीर थाना प्रभारी सतीश चंद्रा का कहना है कि केस के संबंध में पुलिस को अहम जानकारी मिली है। केस का शनिवार (आज) खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


हिस्ट्रीशीटर ऐविज का हत्यारोपी मामा गिरफ्तार
रमाला। किशनपुर गांव के हिस्ट्रीशीटर ऐविज (30) की हत्या के आरोपी सतीश उर्फ काला को पुलिस ने गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी सतीश, मृतक का दूर के रिश्ते का मामा है। उसने रुपये के लेनदेन के विवाद में हत्या की थी। 


  किशनपुर निवासी रिटायर दारोगा धीर सिंह के बेटे ऐविज की 9 अक्टूबर की रात गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के परिजनों ने ककौर गांव के सतीश उर्फ काला पर घर से ऐविज को बुलाकर ले जाने के बाद हत्या करने का आरोप लगाते हुए रमाला थाना पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस तभी से ही आरोपी की तलाश में लगी हुई थी। गुरुवार रात पुलिस ने जिवानी गेट के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

कार्यवाहक रमाला थाना प्रभारी नीरज अत्री का कहना है कि आरोपी सतीश की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ है। सतीश ने पूछताछ में बताया कि ऐविज उसका दूर के रिश्ते में भांजा लगता था। ऐविज ने उससे काफी रुपये उधार ले रखे थे। तगादा करने के बाद भी रुपये नहीं दे रहा था। उल्टा उसे मारने की धमकी दे रहा था। उसे डर था कि ऐविज रुपये नहीं देगा, बल्कि कभी भी उसकी हत्या कर देगा। इसी कारण उसने ऐविज की हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed