{"_id":"5e444a8e8ebc3ee61c456d17","slug":"sabu-was-missing-for-ten-days-baghpat-news-mrt4685837177","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस दिन से लापता था साबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस दिन से लापता था साबू
विज्ञापन
बागपत। एआरटीओ कार्यालय रोड पर मंगलवार को मिले शव की शनाख्त हो गई है। मृतक अहेड़ा का रहने वाला साबू था और वर्तमान में वह परिवार के साथ खुब्बीपुर निवाड़ा में रह रहा था। वह दस दिन से लापता था। पुलिस का कहना है कि जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
मंगलवार को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से एआरटीओ कार्यालय जाने वाले रास्ते के निकट युवक की लाश पड़ी मिली थी। हत्या ईंट से कुचलकर की गई थी। शनाख्त नहीं होने के कारण पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। बुधवार को मृतक की शनाख्त अहेड़ा गांव निवासी साबू के रूप में हुई। वर्तमान में वह खुब्बीपुर निवाड़ा में रह रहा था। साबू दस फरवरी की रात घर से लापता था। परिजनों ने उसे हर संभव जगह तलाश किया, लेकिन जानकारी नहीं मिल सकी। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार का कहना है कि शनाख्त हो गई है, जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
ईंट भट्टे की दीवार गिरी, दो मजदूर घायल
बागपत। नौरोजपुर गांव के बुधवार की दोपहर ईंट भट्टे की दीवार गिर गई। हादसे में वहां काम कर रहे दो मजदूर घायल हो गए। परिजनों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत में उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। दोनों घायल बिहार प्रदेश के सिवान जिले के रहने वाले बताए गए हैं।