फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   sabhi ko ek manch ar lana prathmikta

सभी को एक मंच पर लाना मेरी प्राथमिकता : सूरजपाल गुर्जर

Sun, 01 Dec 2019 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
sabhi ko ek manch ar lana prathmikta
सभी को एक मंच पर लाना मेरी प्राथमिकता : सूरजपाल गुर्जर
विज्ञापन

- महाराजा अग्रसेन भवन में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का हुआ सम्मान समारोह
फोटो संख्या 3
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के महाराजा अग्रसेन भवन में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह गुर्जर का सम्मान समारोह किया गया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह गुर्जर ने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को एक मंच पर लाना है।
समारोह की अध्यक्षता अग्रवाल समाज के संरक्षक जयकुमार गोयल ने की। संचालन एडवोकेट भूपेंद्र शर्मा ने किया। कार्यक्रम का संयोजन भाजपा युवा उपाध्यक्ष एवम जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय युवा अग्रवाल संगठन बागपत आकाश बंसल ने किया। मुख्य अथिति विधायक केपी मालिक ने सूरजपाल गुर्जर को जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर बधाई दी और शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन

अग्रवाल समाज के अध्यक्ष युगल किशोर गर्ग ने सूरजपाल गुर्जर को अग्रवाल समाज बड़ौत से भी जिला कमेटी में प्रतिनिधित्व की मांग की। उसके बाद मंच पर उपस्थित पूर्व प्रधानाचार्य डॉ आत्माराम तोमर, जिला अध्यक्ष भजपा महिला मोर्चा सुशील सिंघल, जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन, एडवोकेट रविन्द्र राठी ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष सूरजपाल सिंह गुर्जर ने कार्यक्रम संयोजक आकाश बंसल का आभार जताया। उन्होंने सबका साथ सबका विकास का संदेश देते हुए सभी से सहयोग की अपील की। कार्यक्रम में संजय गर्ग, सुनील मित्तल, सत्यपाल अग्रवाल, सतेंद्र गुप्ता, संजय गुप्ता, उत्सव जिंदल, अमित जैन, विपिन गुप्ता, यश गोयल, डॉ. निर्मल गुप्ता, मुदित जैन, ममता गुप्ता, अतुल जैन, मनोज कटारिया, अनिल महादेव , रवि पालीवाल, विश्वप्रताप सिंह, राकेश विश्वकर्मा, कंवरपाल शर्मा, अनिल कश्यप, ओमप्रकाश कश्यप, पवन शर्मा, ऐडवोकेट अमित खोखर, हरिभूषण उपाध्याय, नरेश वर्मा, अतुल गुप्ता, सयंक सिंघल, योगेश राणा, सचिन मालिक, जयकुमार जैन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed