फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Rupal of Baghpat got 26th rank and Harshvardhan of Meerut got 990th rank in UPSC

UPSC CSE 2023 Result: बागपत की रूपल ने 26वीं और मेरठ के हर्षवर्धन ने पाई 990वीं रैंक, बधाई देने को लगा तांता

Tue, 16 Apr 2024 06:12 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 16 Apr 2024 06:12 PM IST
सार

UPSC CSE 2023 Result Out : बागपत की रूपल और मेरठ के हर्षवर्धन ने यूपीएससी की परीक्षा में सफलता हासिल की है। दोनों के घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

विज्ञापन
Rupal of Baghpat got 26th rank and Harshvardhan of Meerut got 990th rank in UPSC
रूपल और हर्षवर्धन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UPSC CSE Result 2023 : संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (यूपीएससी सीएसई) 2023 के लिए अंतिम परिणाम मंगलवार को जारी कर दिया।

विज्ञापन


यूपीएससी के घोषित परीक्षा परिणाम में बड़ौत निवासी दिल्ली पुलिस के दरोगा की बेटी ने 26वीं रैंक प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया है। वहीं, मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी हर्षवर्धन ने 990वीं रैंक हासिल की।

विज्ञापन

उधर, बेटी के परिणाम की सूचना मिलने पर दरोगा के घर खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं, आसपास के लोगों ने भी शुभकामनाएं दीं। 

नगर की चौधरान पट्टी निवासी जसवीर राणा दिल्ली पुलिस में दरोगा है। इस समय उनकी तैनाती तिलक मार्ग थाने में है। जसवीर राणा की बेटी रूपल राणा ने यूपीएससी की परीक्षा दी थी। मंगलवार को परिणाम घोषित हुआ तो रूपल राणा ने 26वीं रैंक प्राप्त की थी। इस उपलब्धि के साथ रूपल ने जिला बागपत का नाम रोशन किया है। 

विज्ञापन

बताया गया कि रूपल राणा ने हाईस्कूल तक की पढ़ाई जेपी पब्लिक स्कूल से की, जबकि इंटरमीडिएट की पढ़ाई पिलानी बिट्स की। रूपल ने रामानुज कॉलेज दिल्ली से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की। रूपल ने यह सफलता तीसरे प्रयास में प्राप्त की है। 

यूपीएससी की परीक्षा पास कर किया मेरठ का नाम रोशन 
मेरठ में कंकरखेड़ा क्षेत्र के शिवलोकपुरी निवासी हर्षवर्धन ने यूपीएससी की परीक्षा पास कर मेरठ सहित अपने माता-पिता का नाम रोशन किया। हर्षवर्धन ने 990वीं रैंक प्राप्त की। वहीं, हर्षवर्धन के घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।  

कंकरखेड़ा के शिवलोकपुरी निवासी 26 वर्षीय हर्षवर्धन सिंह पुत्र खेमचंद सिंह ने यूपीएससी की परीक्षा पास की। हर्षवर्धन के पिता डिप्टी सीएमओ थे। जिनकी लगभग 15 वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। हर्षवर्धन की बड़ी बहन बुलंदशहर में एफसीआई में अधिकारी पद पर तैनात है। मां मंजू गृहणी है। 

हर्षवर्धन ने बताया कि उन्होंने दसवीं व 12वीं की परीक्षा एमपीएस स्कूल से पास की है। जिसके बाद वह दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ने के लिए चले गए थे। जहां से उन्होंने ऑनर्स में बीएससी व एमएससी की पढ़ाई की। लगभग तीन वर्ष पूर्व उन्होंने घर पर रहकर ही यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी की थी। तीन साल पूर्व भी उन्होंने पहले अटेम्प्ट में प्री क्लियर कर लिया था। मगर मेंस में पास नहीं हो सके थे। 

यह भी पढ़ें: UPSC CSE 2023 Result: शामली की आस्था जैन ने पाई 131वीं रैंक, बिना कोचिंग के पाई सफलता, परिवार में खुशी की लहर
 

हर्षवर्धन ने बताया कि उसके बाद उन्होंने लगभग 16 घंटे तक पढ़ाई शुरू की। जिसके बाद उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा दी। हर्षवर्धन ने अपनी मां व बहन को परीक्षा में पास होने का श्रेय दिया।

यह भी पढ़ें: UPSC Civil Service Result Out: यूपीएससी में लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप, यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed