फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ruckus is not weighed farmers

तौल न होने पर किसानों का हंगामा 

Sat, 17 Dec 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 17 Dec 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Ruckus is not weighed farmers
तौल न होने पर किसानों का हंगामा - फोटो : amar ujala
बागपत के छपरौली क्षेत्र के हेवा गांव स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर शुक्रवार को तौल न होने से नाराज किसानों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने मिल प्रशासन से तत्काल तौल चालू कराने की मांग की।
विज्ञापन


हेवा गांव के ए गन्ना क्रय केंद्र पर किसान भारी संख्या में पहुंचे, लेकिन तौल लिपिक के न आने से तौल नहीं हो सकी। इससे आक्रोशित किसानों ने मिल के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने मिल प्रशासन पर तौल लिपिक न भेजने और किसानों को परेशान करने का आरोप लगाया। उपेंद्र, नरेंद्र, संसार सिंह, विजयपाल, महकसिंह व सुरेश डायरेक्टर आदि किसानों ने बताया कि 4 दिसंबर से यह गन्ना केंद्र लगाया गया था, जिस पर अभी तक एक दिन ही तौल हुई है। इससे किसानों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

विज्ञापन

 

किसानों ने मिल प्रशासन से तत्काल तौल लिपिक भेजकर गन्ना क्रय केंद्र चालू कराए जाने की मांग की है। इस संबंध में ननौता शुगर मिल के सीसीओ ने बताया कि तौल लिपिक को भेज दिया गया है। केंद्र पर लिपिक के पहुंचते ही तौल चालू कराया दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कम इंडेंट आने से टेंशन में किसान 
दोघट। चौगामा क्षेत्र में चीनी मिलों द्वारा कम इंडेंट भेजने से किसान परेशान हैं। क्षेत्र में भैसाना, दौराला, खतौली और मंसूरपुर चीनी मिलों के गन्ना क्रय केंद्र है। किसानों का कहना है कि चीनी मिले क्रय केंद्रों का इंडेंट कम दे रही हैं। इस कारण किसानों के खेत खाली नहीं हो रहे हैं और गेहूं की बुवाई लेट हो रही है। किसान टेंशन में है, क्योंकि गेहूं की बुवाई के लिए महज 10-12 दिन ही बचे हैं। किसानों का आरोप है कि सभी चीनी मिले चौगामा क्षेत्र के किसानों का शोषण कर रही है। किसान संजीव राणा, तेजपाल ठेकेदार, प्रमोद राठी और यशवीर पंवार ने चेतावनी दी है कि यदि चीनी मिलों ने शीघ्र ही इंडेंट जारी नहीं किया तो किसान सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed