फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Rs 101.50 crore loan approved in mega camp

मेगा कैंप में 101.50 करोड़ रुपये का कर्ज स्वीकृत

Wed, 11 Aug 2021 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Rs 101.50 crore loan approved in mega camp
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। अग्रणी बैंक एवं अन्य सभी 19 बैंक की ओर से कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मेगा कैंप का आयोजन किया गया। इसमें 3482 लाभार्थियों को 101.50 करोड़ रुपये के ऋण की स्वीकृति कर पत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम राजकमल यादव ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को सरकार की योजनाओं से जुड़े लोन पत्र वितरित किए। कार्यक्रम में केंद्र की रोजगारपरक योजना पीएमईजीपी, ओडीओपी, पीएम स्वनिधि व अन्य योजनाओं के ऋण की स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। डीएम ने बताया कि कार्यक्रम में 3482 उधारकर्ताओं को 101.50 करोड़ रुपये के स्वीकृत पत्र वितरित किए गए। इसमें भारतीय स्टेट बैंक ने 13.57 करोड़ रुपये, पंजाब नेशनल बैंक ने 12.83 करोड़ और अन्य बैंकों ने 41.30 करोड़ रुपये का ऋण स्वीकृत व वितरित किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक केनरा बैंक राजीव जैन, केनरा बैंक के मंडल प्रबंधक राज सिंह, अग्रणी बैंक प्रबंधक राजेश, शशि यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed