{"_id":"638e35213bed014d8e328a4b","slug":"rooms-will-be-constructed-in-six-health-centers-baghpat-news-mrt6165284157","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: छह स्वास्थ्य केंद्रों में होगा कक्षों का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: छह स्वास्थ्य केंद्रों में होगा कक्षों का निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिले में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए जिले के छह स्वास्थ्य उप केंद्रों में अतिरिक्त कक्षों का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा 30 उप केंद्रों का सुदृढ़ीकरण कराया जाएगा। सेंटरों की हालत सुधारने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने प्लान तैयार कर लिया है। जल्द ही सेंटरों पर निर्माण कार्य शुरू कराए जाएंगे।
जिले में 200 उप स्वास्थ्य केंद्र है। इनमें से 30 उपकेंद्रों के भवन खराब हो गए है और छह में कक्ष का अभाव है। इसके चलते इन उपकेंद्रों पर चिकित्सकों और उपचार कराने के लिए आने वाले मरीजों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन उपकेंद्रों में कक्ष निर्माण और मरम्मत कार्य कराए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसका प्लान तैयार कर लिया है।
इनमें पिलाना ब्लॉक के ढिकौली द्वितीय, बिनौली ब्लॉक में तितरौदा बड़ौत ब्लॉक के गूंगाखेड़ी व बाम, छपरौली ब्लॉक के लूंब द्वितीय और खेकड़ा ब्लॉक में घिटौरा गांव के उप स्वास्थ्य केंद्र में एक-एक अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कराया जा रहा है। जबकि बड़ौत ब्लॉक में 11, पिलाना ब्लॉक में तीन, बिनौली ब्लॉक में 12 और खेकड़ा ब्लॉक में दो, बागपत ब्लॉक दो उप स्वास्थ्य केंद्रों में मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
कोट..
केंद्रों के सुदृढ़ीकरण और कक्षों का निर्माण कराने के लिए प्लान तैयार किया है। शासन से बजट जारी होते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। - नौशाद, जिला कम्यूनिटी कार्यक्रम प्रबंधक