फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Robbery exposed from jewelers brothers

ज्वैलर्स भाईयों से छह लाख की लूट का हुआ खुलासा, दो आरोपियो से नगदी, जेवरात बरामद कर किया चालान

Thu, 14 Apr 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Robbery exposed from jewelers brothers
दो आरोपियों से नगदी, जेवरात बरामद कर किया चालान
विज्ञापन

फोटो नंबर 14केएआर 3
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। पुलिस ने नगर निवासी दो ज्वेलर्स भाइयों से छह लाख की लूट का खुलासा कर दिया। उसने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लूटे गए जेवरात व नगदी बरामद कर चालान कर दिया।
मोहल्ला गिरधरपुर निवासी ज्वेलर्स नीरज वर्मा लोनी में कारोबार करता है। वह बीती 12 मार्च की देर शाम दुकान बंदकर खेकड़ा पाठशाला बस स्टैंड के समीप पहुंचा। वहां से उसका बड़ा भाई धीरज वर्मा उसे बाइक पर लेकर घर जा रहा था। रास्ते में पावरलूम फैक्टरी के समीप कार सवार नकाबपोश तीन बदमाशों नेउनकी बाइक टक्कर मारकर गिरा दी। पिस्टल के बल पर पांच लाख रुपये के सोने के जेवरात व एक लाख रुपये लूटकर फरार हो गए थे। पीड़ितों ने कोतवाली पहुंचकर तीनों बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी थी। कोतवाली पुलिस और एसओजी ने बुधवार रात चेकिंग के दौरान पाठशाला पुलिस चेकपोस्ट से दो आरोपियों को दबोच लिया।
विज्ञापन

वहीं, पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय चौधरी ने बताया कि पकडे़ गए बदमाश अश्वनी निवासी ग्राम सैदपुर थाना बालैनी व मोहित गांव दत्तनगर निवासी हैं। इनसे लूटे गए सोने के तीन कुंडल, सोने की दो अंगूठी और ढाई हजार रुपये बरामद कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed