{"_id":"62af67025c691f654e4ed778","slug":"robbed-of-lakhs-by-taking-hostage-three-people-riding-a-canter-baraut-news-mrt593568055","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर सवार तीन लोगों को बंधक बनाकर की लाखों की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंटर सवार तीन लोगों को बंधक बनाकर की लाखों की लूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंटर सवार तीन लोगों को बंधक बनाकर की लाखों की लूट
बड़ौत (बागपत)। बड़का-बड़ौली मार्ग पर शनिवार देर रात कैंटर सवार तीन लोगों को पांच बदमाशों ने तमंचे से आतंकित कर रोक लिया और बंधक बनाकर दो लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कांबिंग कर एक आरोप को पकड़ लिया।
औसिक्का गांव के शाहिद, शौकीन व जाहिद मेलों में दुकान लगाने वालों का सामान ले जाने का काम करते हैं। शनिवार की देर रात्रि तीनों हरिद्वार में लगे मेले के समापन के बाद दुकानदारों का सामान बागपत उतारने गए थे। बागपत से सामान उतारकर जब वे बड़का-बड़ौली मार्ग से होते हुए अपने गांव औसिक्का जा रहे थे, तभी रास्ते में खड़े चार हथियारबंद बदमाशों ने तमंचे से आतंकित करते हुए कैंटर को रुकवा लिया। गोली मारने की धमकी देकर उनसे दो लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर तीनों के साथ मारपीट की और बाद में बदमाश उन्हें बंधक बनाकर वहां से फरार हो गए।
किसी तरह बंधन मुक्त होकर तीनों लोग औद्योगिक पुलिस चौकी पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बदमाशों की कांबिंग की। जंगल से पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया। पीड़ितों की ओर से कोतवाली पर तहरीर दी गई। पुलिस पकड़े गए आरोपी से फरार बदमाशों की जानकारी करने में लगी हुई है। उधर, सीओ युवराज सिंह ने बताया कि लूट की घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। मामले की जांच की जा रही है।