फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   robbed a gold bracelet from an elderly woman

रटौल में घर मे घुसकर बुजुर्ग महिला से सोने का कड़ा लूटा

Thu, 07 Oct 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
robbed a gold bracelet from an elderly woman
चांदीनगर। रटौल गांव के पंजाबी मोहल्ले में बुधवार रात बदमाश ने एक मकान में घुसकर बुजुर्ग महिला से मारपीट करके सोने का कड़ा लूट लिया। पीड़ित के पुत्र ने रटौल चौकी में तहरीर दी है।
विज्ञापन

रटौल निवासी बृजलाल गांधी ने बताया कि वह रटौल रामलीला कमेटी के कोषाध्यक्ष हैं। वह बुधवार देर रात रामलीला कार्यक्रम में व्यस्त थे। उनकी बुजुर्ग मां रामप्यारी घर पर अकेली थीं। करीब साढ़े दस बजे एक बदमाश दीवार फांदकर घर में घुस गया और घर में लगे सीसीटीवी के तार काट दिए। इसके बाद बदमाश ने मां का मुंह दबाकर मारपीट की तथा हाथ में पहने दो तोले सोने का कड़ा लूट लिया और फरार हो गया। शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे तथा बदमाश की तलाश की परंतु सुराग नहीं लगा। बृजलाल ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। संवाद
विज्ञापन

टीकरी-बराल मार्ग पर छह मोबाइल व नगदी लूटी
दोघट। टीकरी निवासी आसिफ पुत्र अय्यूब बुढ़ाना में शोरूम पर मोबाइल रिपेयरिंग करता है। वह बृहस्पतिवार को टीकरी-बराल मार्ग से बुढ़ाना जा रहा था। टीकरी से आगे निकलते ही जंगल में दो युवकों ने उसे डंडा दिखाकर रोक लिया। उससे 15 हजार रुपये व छह मोबाइल लूट लिये। विरोध करने पर उससे मारपीट की। युवक ने दोघट थाने में तहरीर दी है। वहीं, इंस्पेक्टर दोघट मामले को संदिग्ध मान रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने कर्मचारी पर मारपीट का आरोप
चांदीनगर। खेला गांव की सत्यवती सहकारी समिति में चपरासी है। उसकी बृहस्पतिवार को गांव की समिति के एक कर्मचारी से कहासुनी हो गई। उसने कर्मचारी पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद

धमकी देने वाला गिरफ्तार
छपरौली। टांडा गांव निवासी आकिल पुत्र इस्माईल ने बताया कि गांव निवासी अनवर, शकील, तालिम, फरमीना, शहीद ने उससे मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। छपरौली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अनवर पुत्र अशरफ, शकील पुत्र रफीक निवासी ग्राम टांडा को गिरफ्तार किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed