फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Roadways crushes bike rider, one dead, another injured

Baghpat News: रोडवेज ने बाइक सवार को कुचला, एक की मौत, दूसरा घायल

Sun, 24 Mar 2024 04:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
Roadways crushes bike rider, one dead, another injured
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ौत डिपो के सामने रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। एक युवक बस के पहिए के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। इसके बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

जौनमाना गांव का नितिन (28) कृष्णपाल अपने दोस्त राहुल निवासी शिकोहपुर को छोड़ने के लिए शनिवार की शाम बाइक से शिकोहपुर गांव जा रहा था। जब वे दोनों दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ौत डिपो के सामने पहुंचे तभी गलत साइड से आ रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। बस के पहिए के नीचे आकर नितिन की मौके पर मौत हो गई, वहीं राहुल घायल हो गया। घटना के बाद बस चालक बस लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की मौत से परिजन गमगीन हैं। इंस्पेक्टर संजय कुमार शर्मा ने बताया कि बस चालक की तलाश की जा रही है। अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed