फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Roadways bus service on Baraut-Chhaprauli road is in trouble

Baghpat News: बड़ौत-छपरौली मार्ग पर रोडवेज बस सेवा बेहाल

Mon, 30 Jan 2023 01:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Mon, 30 Jan 2023 01:51 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus service on Baraut-Chhaprauli road is in trouble
बड़ौत-छपरौली मार्ग पर बसों का इंतजार करते यात्री
बड़ौत। बड़ौत-छपरौली रोड पर परिवहन निगम की बसों का अभाव होने के कारण 20 से अधिक गांवों के ग्रामीण परेशान हैं। आलम यह है कि बसों की कमी के चलते डग्गामार वाहन चालक सवारियों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं। शिकायत करने के बाद भी परिवहन निगम के अधिकारी चुप्पी साधे हैं। इससे यात्रियों में आक्रोश पनप रहा है।
विज्ञापन

परिवहन निगम के अफसरों की ढीली कार्यशैली विभाग पर ही भारी पड़ रही है। क्योंकि बड़ौत-छपरौली मार्ग पर बसों के संचालन में की जा रही लापरवाही से मार्ग के दोनों ओर पड़ने वाले मलकपुर,सिनौली, शबगा, आदर्श नंगला, बदरखा, ककौर, छपरौली, टांडा, लूूंब, तुगाना, किरठल व रमाला सहित 20 गांवों के लाखों ग्रामीण परेशान है। बसों की कमी के चलते इस मार्ग पर डग्गामार वाहनों का बोल-बाला है। अत्यधिक सवारियों को भरकर चालक धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं, इससे जहां निगम के राजस्व को हर माह लाखों का चूना लग रहा है, वहीं सवारियों की जान पर खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों में पुष्पेन्द्र चौहान, शुभम, आंचल, ज्योति का कहना है कि दिन में तो दो से तीन बसें ही संचालित रहती है, लेकिन सायं छह बजे के बाद मार्ग से बसें गायब हो जाती हैं। इस कारण डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। आरोप लगाया कि बसों की कमी के चलते डग्गामार वाहन चालक यात्रियों से मनचाहा किराया वसूलते हैं। शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। एआरएम रामदास ने कहा उनकी हाल ही में तैनाती हुई है, यदि ऐसी स्थिति है तो खुद मार्ग का निरीक्षण कर बसों की संख्या बढ़ाए जाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed