फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Roads turned saffron, ADG and IG reached Pura Mahadev

सड़कों पर दिखने लगा केसरिया रंग, पुरा महादेव में पहुंचे एडीजी व आईजी

Wed, 20 Jul 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Roads turned saffron, ADG and IG reached Pura Mahadev
बागपत कलक्ट्रेट से कावड़ियों की सेवा के लिये लगाई गई बाइक एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते - फोटो : BAGHPAT
सड़कें हुईं केसरिया, पुरा महादेव में पहुंचे एडीजी व आईजी
विज्ञापन

बागपत/बालैनी। हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रहे कांवडिये अपने गंतव्य की तरफ बढ़ रहे हैं। जिससे जिले में सड़कें केसरिया नजर आने लगीं हैं। सड़कों पर भोले के जयघोष लग रहे हैं। उधर, एडीजी और आईजी ने पुरा महादेव पहुंचकर व्यवस्था देखी और पुलिस कर्मियों को अलर्ट रहकर ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
मेले का निरीक्षण करने पहुंचे एडीजी राजीव सब्बरवाल व आईजी प्रवीण कुमार ने श्रावणी मेले में पॉलीथिन का प्रयोग न होने देने के निर्देश दिए। साथ ही आईडी प्रूफ देखने के बाद दुकानदारों को दुकान लगाने देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिना पहचान पत्र की जांच किए कोई भी दुकान न लगे। इस दौरान एडीजी व आईजी ने चार दिवसीय श्रावणी मेले की तैयारियों का जायजा लिया। कांवड़ियों के लिए लगाई गई बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरे, गर्भगृह, पार्किंग व मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। एडीजी ने कहा कि हर मार्ग पर एंबुलेंस तैनात रहनी चाहिए और जिम्मेदारी से ड्यूटी कर मेले को सफल बनाए। इस दौरान एसपी नीरज कुमार जादौन, एएसपी मनीष कुमार मिश्रा, सीओ विजय चौधरी, मंदिर समिति अध्यक्ष अरुण शर्मा, मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा, सुरेंद्र यादव एडवोकेट, संजीव शर्मा आदि मौजूद रहे। उधर दूसरी तरफ हरिद्वार से आने वाले कांवड़िये दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पहुंचने लगे हैं। जिससे हाईवे किनारे लगे शिविरों में आराम करते दिखे।
विज्ञापन

शिविरों में भोले के गानों पर थिरके कांवड़िये
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गुफा मंदिर के समीप कई कांवड़ शिविर लगाए गए हैं। जहां कांवड़ शिविरों में कांवड़िये आराम करते दिखे तो उधर कुछ कांवड़िये वहां लगे डीजे पर भोले के गानों पर थिरकते नजर आए। कांवड़ियों ने शिविरों में प्रसाद ग्रहण किया और अपने गंतव्य की तरफ रवाना हो गए। शिविर में वेदप्रकाश, राम प्रसाद, जयनारायण, राजू आदि ने कांवडिय़ों की सेवा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सुरक्षा की दृष्टि से लगाए सीसीटीवी कैमरे
कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा की दृष्टि से गौरीपुर मोड़, अग्रवाल मंडी टटीरी व अन्य जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। उधर, कांवड़ मार्गों पर 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जिससे कांवड़ियों के आवागमन व अन्य गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
--
एसडीएम व सीओ ने किया डाक कांवड़ मार्ग का निरीक्षण
रमाला। एसडीएम सुभाष कुमार और सीओ युवराज सिंह ने मंगलवार को डाक कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने माजरा, किशनपुर बराल, जिवाना कट, बासौली कट, बरवाला कट पर बैरीकेडिंग लगवाई। साथ ही पुलिसकर्मियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए।

--
खाद्य सुरक्षा विभाग ने लगाई दुकानदार को फटकार
दोघट। कांवड़ियों के लिए जगह जगह लगे शिविरों में खानपान के सामानों व दुकानों पर खाद्य पदार्थों की जांच के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने निरीक्षण किया। जिसमें कान्हड़ देवी मंदिर पर एक दुकान पर वैद्यता समाप्त होने के बाद भी पानी की बोतल मिलने पर फूड इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने दुकानदार को फटकार लगाई।

बागपत के गुफा मंदिर के पास लगे कावड़ शिविर में कावड़िये के पैर पर पट्टी करते चिकित्सक

बागपत के गुफा मंदिर के पास लगे कावड़ शिविर में कावड़िये के पैर पर पट्टी करते चिकित्सक- फोटो : BAGHPAT

पुरा महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा

पुरा महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा- फोटो : BAGHPAT

बागपत के गुफा वाले मंदिर के पास लगे कावड़ शिविर में डीजे पर भोले के गीतों पर नृत्य करती महिला शिव भ

बागपत के गुफा वाले मंदिर के पास लगे कावड़ शिविर में डीजे पर भोले के गीतों पर नृत्य करती महिला शिव भ- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed