फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   RLD workers shouted slogans after seeing police

पुलिस को देख रालोद कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी

Thu, 28 Jan 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
RLD workers shouted slogans after seeing police
बड़ौत में रालोद कार्यालय के बाहर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते रालोद के पूर्व विधायक व अन्य कार्य? - फोटो : BARAUT
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से किसानों का धरना हटवाने के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल
विज्ञापन

पुलिस ने नगर भर में किया पैदल मार्च, शांति बनाए रखने की अपील की
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से किसानों का धरना हटवाने के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने नगर और देहात क्षेत्र में पैदल मार्च किया और शांति बनाए रखने की अपील की। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पुलिस रालोद कार्यालय के सामने से गुजरी तो कार्यकर्ताओं ने विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
बृहस्पतिवार को नगर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर पुलिस तैनात रही। धरनास्थल पर पड़े सामान को दिन निकलने पर भी हटवाया गया। नगर में जगह-जगह पैदल मार्च किया गया। एडीएम अमित कुमार, एएसपी मनीष कुमार, एसडीएम दुर्गेश मिश्र व सीओ आलोक कुमार दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पैदल मार्च करते हुए रालोद कार्यालय के सामने निकले तो कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। नारेबाजी करने वालों में पूर्व विधायक वीरपाल राठी, पूर्व विधायक डॉ. अजय कुमार, युवा रालोद जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर, विकास बाछौड़, सुरेश मलिक, सभासद आशुतोष तोमर, बबली तोमर, नीटा, विनोद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

पुलिस ने किसानों से की बात
छपरौली। पुलिस ने गांव-गांव पैदल मार्च किया। ग्रामीणों से बातचीत की और किसी धरने प्रदर्शन में शामिल नहीं होने की बात कही। थाना प्रभारी हेमेंद्र बालियान ने बताया कि किसानों से बातचीत की जा रही है और क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed