फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   RLD workers engaged in making mahapanchayat successful

महापंचायत को सफल बनाने में जुटे रालोद कार्यकर्ता

Fri, 05 Mar 2021 10:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
RLD workers engaged in making mahapanchayat successful
बागपत/चांदीनगर। सात मार्च को ढिकौली गांव में होने वाली किसान पंचायत को सफल बनाने के लिए रालोद कार्यकर्ताओं ने ताकत झोंक दी है। भगौट गांव में रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी जबकि क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह व पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने ललियाना गांव में बैठक कर अधिक से अधिक संख्या में महापंचायत में पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने क्षेत्र के मंसुरपुर, भैडापुर, चिरोड़ी, सिगोली तगा, भगौट गांव में जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा कि देश का किसान कृषि कानून के विरोध में धरना दे रहा है और सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है। सात मार्च को ढिकौली गांव में महापंचायत में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी किसानों को संबोधित करेंगे। उन्होंने महापंचायत को सफल बनाने के अधिक से अधिक संख्या में ढिकौली पहुंचने का आह्वान किया। इस मौके पर गाजियाबाद के पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल गुर्जर, सुभाष प्रमुख, मनोज, यशवीर, बाबर चौहान मौजूद रहे। रालोद के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह ने गांवों में नुक्कड़ सभा में कहा कि कृषि कानून लागू होने पर देश का किसान बंधुआ मजदूर बन जाएगा। आने वाले चुनाव में भाजपा सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उधर, ललियाना गांव में आयोजित बैठक में पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने कहा कि सरकार किसानों को बर्बाद करने पर तुली हुई है। बैठक में सतेंद्र प्रमुख, धीरज उज्ज्वल और डॉ साहब सिंह ने भी किसानों को संबोधित किया। इस मौके पर विकास प्रधान, श्रीपाल सिंह, सोनू, महिपाल, भंवर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

किसान जीतेगा, सरकार हारेगी
बागपत। रालोद कार्यालय पर प्रेस वार्ता में पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा ने कहा कि किसान सरकार को अपना निर्णय सुनाने और ताकत दिखाने के लिए तैयार हैं। झूठ, प्रपंच और षडयंत्र की राजनीति करने वाले ज्यादा दिन नहीं टिक सकेंगे। क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह ने कहा कि इस आंदोलन में केवल किसान ही नहीं देश की पूरी जनता के मुद्दे उठाए जा रहे हैं। ब्लाक प्रमुख सुभाष गुर्जर ने कहा कि सरकार ने नौकरियां खत्म कर दी और सरकारी उपक्रम लगातार बेच रही है। जिससे देश की आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed