{"_id":"6144d6fa8ebc3eb6257a11b2","slug":"rld-workers-demonstrated-semi-naked-baraut-news-mrt556692371","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद कार्यकर्ताओं ने अर्द्धनग्न होकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद कार्यकर्ताओं ने अर्द्धनग्न होकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
बड़ौत तहसील में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते रालोद युवा विंग के सदस्य।
- फोटो : BARAUT
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी जुलूस निकालकर बेरोजगारी के विरोध में प्रदर्शन किया
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। रालोद छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया। इस संबंध में एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा। उधर, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी जुलूस निकालकर बेरोजगारी के विरोध में प्रदर्शन किया।
रालोद छात्रसभा के जिलाध्यक्ष अभिलाष तोमर और जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट विकास मलिक ने कहा कि केन्द्र सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह से असफल साबित हुई है। शिक्षित युवा रोजगार के लिए भटक रहा है। इस संबंध में एसडीएम दुर्गेश मिश्र को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में प्रदीप भूरा, बोबी बावली, आकाश सभासद, उज्ज्वल, विपुल, मनदीप तोमर, विनीत जैन, दीपक तोमर, अंकित राणा, अंकुर, आदित्य, कुणाल शामिल रहे। उधर, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी नगर में नेहरू मूर्ति पर विरोध जलूस निकालकर बेरोजगारी के विरोध में प्रदर्शन किया। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा, सचिन देव आदि शामिल रहे।