फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   RLD workers created ruckus for not meeting CM

सीएम से मुलाकात न होने पर रालोद कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

Thu, 29 Jul 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
RLD workers created ruckus for not meeting CM
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने की मांग को लेकर बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर प्रदर्शन - फोटो : BARAUT
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर धरना देकर बैठे, पुलिस कर्मियों से नोकझोंक
विज्ञापन

सीओ को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन देकर धरना किया समाप्त
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। जनपद में आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने से रोकने पर बृहस्पतिवार को रालोद कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया और नारेबाजी की। औद्योगिक पुलिस चौकी के नजदीक दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर धरना देकर बैठ गए। कार्यकर्ताओं की पुलिस कर्मियों से तीखी नोकझोंक भी हुई। हंगामा बढ़ने की सूचना पर सीओ मौके पर पहुंचे और किसी तरह समझा-बुझाकर रालोद कार्यकर्ताओं को शांत किया। बाद में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सीओ को देकर धरना समाप्त किया।
बृहस्पतिवार को रालोद कार्यकर्ता दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित पार्टी कार्यालय पर एकत्रित हुए और विभिन्न समस्याओं के निस्तारण को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने के लिए बागपत रवाना हुए। इस दौरान औद्योगिक पुलिस चौकी के नजदीक पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोक लिया। इससे आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने वहां पर हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दी। कार्यकर्ता हाईवे पर धरना देकर बैठ गए। उनका कहना था कि भाजपा शासनकाल में हर वर्ग परेशान है। पुलिस की मनमानी बढ़ गई है। रंछाड़ गांव में अक्षय आत्महत्या प्रकरण इसका उदाहरण है। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस कर्मियों के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे सीओ आलोक कुमार को जिलाध्यक्ष डॉ. जगपाल तेवतिया ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन देते हुए अक्षय के परिजनों को एक करोड़ रुपये व परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दिलाने की मांग की। साथ ही जिले के किसानों का चीनी मिलों पर 1200 करोड़ रुपये का बकाया भुगतान कराने, बढ़ी विद्युत दरें वापस लेने, आवारा पशुओं से निजात व लोनी से लेकर मवींकला तक हाईवे की जर्जर हालत को सुधारे जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व विधायक वीरपाल राठी, पूर्व विधायक गजेंद्र मुन्ना, पूर्व विधायक डॉ. अजय कुमार, पूर्व विधायक डॉ. अजय तोमर, पूर्व मंत्री कुलदीप उज्ज्वल, मीडिया प्रभारी अरुण तोमर बोबी, संजीव मान, प्रमेंद्र तोमर, विकास प्रधान, बसंत तोमर, महिला जिलाध्यक्ष रेनू तोमर, आशुतोष तोमर, बोबी बावली, मुनेश बरवाला, नरेश ठेकेदार, नरेश डायरेक्टर, अमित चिकारा, पप्पू पहलवान मौजूद रहे।
अधिवक्ताओं को कचहरी जाने से रोका, पुलिस से झड़प
बागपत। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस और अद्धसैनिक के जवान तैनात रहे। इस कदर सख्ती बरती जा रही थी कि सिसाना गांव से आगे किसी को जाने नहीं दिया जा रहा था। कचहरी जाने से अधिवक्ताओं को भी रोका गया। इसके चलते राष्ट्र वंदना चौक पर पुलिस और अधिवक्ताओं में झड़प हो गई। काफी देर के हंगामे के बाद भी पुलिस ने अधिवक्ताओं को जाने नहीं दिया गया। इसके अलावा बड़ौत की ओर से आने वाले लोगों को भी रोका गया। इसके चलते लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। मुख्यमंत्री के बागपत से रवाना होने के बाद ही पुलिस रास्तों से हटी। तब लोग अपने गंतव्यों तक पहुंचे।

रस्सा लगाकर रोके गए भाजपाई, धक्का-मुक्की
बड़ौत। सिसाना गांव में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान रस्सा लगाकर रोके जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान उनकी पुलिसकर्मियों से धक्कामुक्की भी हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बृहस्पतिवार को जनपद में दौरा था। इसकी जानकारी पाकर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता प्रस्तावित दौरा स्थल पर जमा हो गए। सीएम करीब 11 बजकर 23 मिनट पर सिसाना के प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। पुलिस ने सीएम सुरक्षा के मद्देनजर कार्यकर्ताओं को विद्यालय से पहले ही रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं व पुलिस कर्मियों के बीच नोकझोंक व धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस ने उन्हें रस्सा लगाकर रोक दिया। मुख्यमंत्री करीबन 11 मिनट विद्यालय में रहे। वे यहां से 11 बजकर 34 मिनट पर कलक्ट्रेट के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed