फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   RLD will not tolerate lathi charge on farmers

किसानों पर लाठीचार्ज बर्दाश्त नहीं करेगा रालोद

Sun, 29 Aug 2021 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
RLD will not tolerate lathi charge on farmers
बड़ौत से हरियाणा करनाल के लिए रवाना होते रालोद कार्यकर्ता। - फोटो : BARAUT
रालोद नेताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन और नारेबाजी
विज्ञापन

करनाल में घायल किसानों का हालचाल पूछने पहुंचे रालोद नेता
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। करनाल हरियाणा के घरौंदा टोल प्लाजा किसानों पर हुई लाठीचार्ज के विरोध में रविवार को रालोद कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। उन्होंने नगर में भाजपा के खिलाफ जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की। बाद में सभी कार्यकर्ता घायल किसानों का पता लेने के लिए करनाल रवाना हो गए। कहा कि किसानों पर लाठीचार्ज को रालोद बर्दाश्त नहीं करेगा।
क्षेत्रीय अध्यक्ष हस्तिानापुर यशवीर सिंह, जिलाध्यक्ष डॉ. जगपाल तेवतिया, प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्ज्वल के नेतृत्व में काफी संख्या में रालोद कार्यकर्ता नगर के पीएन शर्मा पार्क पर पहुंचे और भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी की। प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्ज्वल ने कहा कि हरियाणा की खट्टर सरकार ने किसानों पर बर्बरता पूर्ण तरीके से लाठीचार्ज किया। इसमें दर्जनों किसान घायल हो गए। कहा कि अन्नदाताओं का उत्पीड़न पूरी तरह से हरियाणा सरकार कर रही है। रालोद किसानों पर लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा करता है। रालोद के जिला महासचिव राजू तोमर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। रालोद किसानों का उत्पीड़न सहन नहीं करेगी।
विज्ञापन

इसके बाद सभी घायल किसानों का हालचाल पूछने के लिए करनाल हरियाणा रवाना हो गए। रवाना होने वालों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजीव मान, मीडिया प्रभारी अरुण तोमर बोबी, प्रमेंद्र तोमर, विकास बाछौड़, यशवंत तोमर, मास्टर मनोज, नरेश बरवाला, बबली, संजू आदि शामिल रहे। उधर, पूर्व विधायक वीरपाल राठी के नेतृत्व में भी काफी कार्यकर्ता घायल किसानों का पता लेने पहुंचे। इस अवसर पर पूर्व विधायक साहब सिंह, पूर्व विधायक डा अजय तोमर, मास्टर सुरेश राणा, आशुतोष, नरेश, देवपाल राणा, बिजेंद्र, सोनू, योगेंद्र, मुकेश सैनी, अरविंद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed