फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   RLD will contest the civic elections alone in the state: Ramashish

प्रदेश में अकेले निकाय चुनाव लडे़गा रालोद : रामाशीष

Thu, 01 Sep 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
RLD will contest the civic elections alone in the state: Ramashish
बागपत : बड़ौत में रालोद कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से बातचीत करते रालोद प्रदेशध्यक्ष रामाशीष। - फोटो : BARAUT
बड़ौत (बागपत)। रालोद के प्रदेशाध्यक्ष रामाशीष राय ने बताया कि आज प्रदेश में अराजकता का माहौल बना हुआ है। भाजपा की देश विरोधी व किसान विरोधी नीति से हर कोई परेशान है। रालोद ही भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रालोद अकेले निकाय चुनाव लडे़गा।
विज्ञापन

बुधवार को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित रालोद कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेशाध्यक्ष रामाशीष राय ने बैठक की। कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने और प्रतिवर्ष दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा किया था। न तो किसानों की आय दोगुनी हुई और न ही युवाओं को रोजगार ही मिला। आज शिक्षित युवा सड़कों पर बेरोजगार बनकर घूम रहा है। युवाओं के लिए अग्निवीर बनने की योजना मजाक बनकर रह गई है।
विज्ञापन

कहा कि राष्ट्रीय लोक दल ने देश एवं प्रदेश में सदस्यता अभियान को हर बूथ तक पहुंचाने के लिए चौधरी चरण सिंह की जयंती 23 दिसंबर तक लाखों सदस्य बनाने का संकल्प लिया है। मौके पर छपरौली विधायक डॉ. अजय कुमार, अरुण तोमर उर्फ बोबी, प्रमेंद्र तोमर, गौरव बड़ौत, कुलदीप उज्ज्वल, सुबोध राणा, बसंत तोमर, सुखवीर सिंह गठीना, विकास प्रधान बाछौड़, जगपाल तेवतिया, राजू तोमर सिरसली, नीटू उर्फ भूरा पंवार, सुरेश पंवार, राजेंद्र, सुरेश राणा, नरेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed