फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   RLD will agitate if justice is not available in Durdabha and Badarkha case

दुड़भा और बदरखा मामले में न्याय न मिलने पर रालोद करेगा आंदोलन

Wed, 22 Jul 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
RLD will agitate if justice is not available in Durdabha and Badarkha case
बागपत एसपी को ज्ञापन देने जाते रालोद के पूर्व विधायक व ब्लॉक प्रमुख तथा जनपद के कार्यकर्ता - फोटो : BAGHPAT
दुड़भा और बदरखा मामले में न्याय न मिलने पर रालोद करेगा आंदोलन
विज्ञापन

रालोद के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी से मिलकर दी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। बदरखा के देशपाल हत्याकांड और दुड़भा में योगेश शर्मा के परिवार के उत्पीड़न को लेकर रालोद ने आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। रालोद नेताओं ने अल्टीमेटम दिया है कि पीड़ित परिवारों को न्याय और सुरक्षा नहीं मिली तो आंदोलन किया जाएगा। एसपी कार्यालय का घेराव कर धरना दिया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी पुलिस-प्रशासन की होगी।
बुधवार को रालोद कार्यकर्ता क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह और जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना के नेतृत्व में एसपी अजय कुमार सिंह से मिले। रालोद नेताओं ने कहा कि दुड़भा के योगेश शर्मा के परिवार पर हमला किया गया। लेकिन पुलिस ने इसी परिवार का उत्पीड़न किया। पीड़ितों ने अब कोर्ट की शरण ली है। प्रकरण की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। आरोपियों का शस्त्र लाइसेंस निरस्त किया जाए। योगेश शर्मा को सुरक्षा प्रदान की जाए। वहीं, बदरखा के देशपाल खोखर की हत्या के बाद परिवार दहशत में है। उन्हें सुरक्षा दी जाए और वारदात का जल्द खुलासा किया जाए।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व विधायक वीरपाल राठी, पूर्व विधायक गजेंद्र सिंह मुन्ना, बागपत ब्लॉक प्रमुख सुभाष गुर्जर, राष्ट्रीय सचिव नवाब अहमद हमीद, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतीश चौधरी, युवा जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर, विश्वास चौधरी, संजीव मान, धीरज उज्ज्वल, लेखराज प्रधान, सोमपाल राठी, मोहित मुखिया, नीरज पंडित, वीरेंद्र बैंसला, यशवंत सिंह, पंकज तुगाना आदि मौजूद रहे। इससे पहले रालोद नेता दुड़भा गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर मोर्चे पर फेल हो गई भाजपा सरकार: यशवीर सिंह
ब्लॉक कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गई है। अपराध चरम पर पहुंच गया है। गाजियाबाद में पत्रकार की हत्या कर दी गई। खुद पुलिस भी सुरक्षित नहीं है।
क्या है दुड़भा प्रकरण
दुड़भा गांव में छेड़छाड़ का विरोध करने पर योगेश शर्मा के परिवार पर हमला किया गया। घर में घुसकर तोड़फोड़ की गई। परिवार के कई सदस्य घायल हो गए, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। पीड़ितों का कहना है कि पुलिस ने उल्टा उत्पीड़न किया। अब कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है, तो पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।

कानून ध्वस्त, पुलिस पस्त, जनता त्रस्त, बाबा फिर भी मस्त : जयंत चौधरी
रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने ट्वीट करते हुए कहा कि छेड़छाड़ की शिकायत करने पर गाजियाबाद में पत्रकार को गोली मार दी गई। उत्तर प्रदेश में असामाजिक तत्व पूरी तरह हावी हो चुके हैं। कानून ध्वस्त, पुलिस पस्त, जनता त्रस्त, बाबा फिर भी मस्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed