फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   RLD SP coalition government will be formed in the state: Gathina

प्रदेश में बनेगी रालोद सपा गठबंधन की सरकार : गठीना

Sat, 04 Dec 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
RLD SP coalition government will be formed in the state: Gathina
बिनौली। रालोद के राष्ट्रीय सचिव चौधरी सुखबीर सिंह गठीना ने कहा कि रालोद और सपा पार्टी का गठबंधन हो गया है। विधान सभा चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा और प्रदेश में रालोद सपा गठबंधन की सरकार बनेगी। गठीना शनिवार को दादरी के चौधरी फूल सिंह आर्य कन्या महाविद्यालय में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पूंजी पतियों को लाभ पहुंचाकर हमेशा किसान मजदूरों व छोटे व्यापारियों का उत्पीड़न किया है। उन्होंने एमएसपी पर कानून बनाने व आंदोलन में शहीद किसानों की आर्थिक मदद व किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस करने की बात कही। उन्होंने बताया कि मेरठ के दबुथवा में सात दिसंबर को चौधरी जयंत व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अगुवाई में होने जा रही किसान महापंचायत ऐतिहासिक होगी। प्रेस वार्ता में राजू तोमर सिरसली, रब्बान खान, प्रमोद कुमार, कपिल सोलंकी, प्रवीण वालिया, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed