फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   RLD-SP alliance played bets on Veerpal from Chhaprauli and Jaiveer Tomar from Baraut

रालोद-सपा गठबंधन ने छपरौली से वीरपाल व बड़ौत से जयवीर तोमर पर खेला दांव

Mon, 17 Jan 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
RLD-SP alliance played bets on Veerpal from Chhaprauli and Jaiveer Tomar from Baraut
छपरौली विधानसभा से रालोद - सपा प्रत्याशी वीरपाल राठी - फोटो : BAGHPAT
बागपत। रालोद-सपा गठबंधन ने बड़ौत व छपरौली विधानसभा सीट पर काफी खींचतान के बाद प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। बड़ौत से जहां जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जयवीर तोमर को प्रत्याशी बनाया है, वहीं, छपरौली से पूर्व विधायक वीरपाल राठी पर दांव खेला है। उधर, बड़ौत सीट पर सपा का प्रत्याशी उतारने के कयास भी खत्म हो गए।
विज्ञापन

बड़ौत व छपरौली विधानसभा सीट पर रालोद-सपा गठबंधन के प्रत्याशी को लेकर पिछले कई दिन से खींचतान जारी थी। दोनों ही सीटों पर टिकट के दावेदारों की सूची लंबी थी। प्रत्याशी घोषित करने से एक दिन पहले रविवार को रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने सभी दावेदारों को दिल्ली बुलाकर बातचीत की थी और यह साफ कर दिया था कि सोमवार को प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे। रालोद-सपा गठबंधन की सोमवार सुबह ही तीसरी सूची जारी की गई, जिसमें केवल बड़ौत व छपरौली के प्रत्याशियों के नाम थे। उन नामों ने सभी को चौंका दिया। बड़ौत से जहां जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता जयवीर सिंह तोमर को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, छपरौली से रालोद ने एक बार फिर पूर्व विधायक वीरपाल राठी को प्रत्याशी बनाया है। वीरपाल राठी वर्ष 2012 में छपरौली से विधायक रह चुके हैं। इस तरह रालोद-सपा गठबंधन ने दोनों सीटों से जाट प्रत्याशी को मैदान में उतारा है।
विज्ञापन

गठबंधन में सपा को नहीं मिली बड़ौत सीट
यहां पिछले कई दिन से कयास लगाए जा रहे थे कि बड़ौत सीट पर सपा का प्रत्याशी उतारा जा सकता है। इसलिए प्रत्याशी घोषित करने में देरी हो रही है। इसके लिए भी दोनों पार्टियों में खींचतान हो रही थी। यह माना जा रहा था कि सपा नेता को रालोद के सिंबल पर चुनाव लड़ाया जा सकता है। अब प्रत्याशी तय होने से साफ हो गया है कि यह सीट रालोद के खाते में ही रहेगी। इस तरह गठबंधन में रालोद ने तीनों सीटों को अपने पास रखा है।

बड़ौत विधानसभा से रालोद व सपा प्रत्याशी एडवोकेट जयवीर सिंह तोमर

बड़ौत विधानसभा से रालोद व सपा प्रत्याशी एडवोकेट जयवीर सिंह तोमर- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed