{"_id":"61e70e357aa38e3dcc28b369","slug":"rld-sp-alliance-candidate-ahmed-hameed-s-assets-increased-baghpat-news-mrt573819452","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद-सपा गठबंधन के प्रत्याशी अहमद हमीद की बढ़ गई संपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद-सपा गठबंधन के प्रत्याशी अहमद हमीद की बढ़ गई संपत्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। रालोद-सपा गठबंधन के प्रत्याशी अहमद हमीद की पांच साल में संपत्ति काफी बढ़ गई है। जिसमें नकदी से लेकर बैंक खातों में जमा राशि समेत जमीन भी शामिल है। वह साफ छवि के नेता है और उन पर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।
रालोद-सपा गठबंधन के प्रत्याशी अहमद हमीद ने 2017 के विधानसभा चुनाव में दिए शपथ पत्र में अपने पास 45 हजार नकद राशि, बैंक खातों में आठ लाख, एलआईसी पॉलिसी पांच लाख, तीन वाहन, 250 ग्राम सोना, तीन हथियार, कृषि भूमि 15 करोड़ 30 लाख 77 हजार 160, बिना कृषि भूमि चार करोड़ 55 लाख चालीस हजार, कॉमर्शियल जमीन चार करोड़, आवासीय भवन 80 लाख का बताया था। उनकी पत्नी के पास 20 हजार नकद राशि, बैंक खाते में एक लाख, एक वाहन, एक शस्त्र, पांच सौ ग्राम सोना था।
अब बढ़ गई अहमद हमीद की संपत्ति
प्रत्याशी अहमद हमीद के शपथ पत्र के अनुसार उनकी संपत्ति पांच साल में बढ़ गई है। उनके पास 85 हजार नकद राशि, एक करोड़ 21 लाख खाते में जमा, तीन वाहन, एलआईसी पॉलिसी, हथियार, सोना 250 ग्राम, कृषि भूमि 16 करोड़ तीस लाख 77 हजार 160, गैर कृषि भूमि छह करोड़ 90 लाख, गाजियाबाद व अन्य स्थानों पर प्रॉपर्टी 12 करोड़ 85 लाख चालीस हजार, 138 दुकान हैं। उनकी पत्नी पर नकद राशि 25 हजार, खाते में एक लाख 25 हजार 678, सोना 200 ग्राम, एक किलो चांदी समेत अन्य संपत्ति को दर्शाया है।