फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   RLD MLA raised the issue of sugarcane price and payment in Vis

Baghpat News: रालोद विधायक ने विस में गन्ना मूल्य और भुगतान का मुद्दा उठाया

Thu, 30 Nov 2023 01:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
RLD MLA raised the issue of sugarcane price and payment in Vis
बागपत। छपरौली से रालोद विधायक प्रो. अजय कुमार ने विधानसभा में गन्ना मूल्य और भुगतान का मुद्दा उठाते हुए कहा कि किसानों का सबसे ज्यादा मलकपुर मिल पर गन्ना बकाया है, जिसका जल्द भुगतान कराया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गन्ना मूल्य अभी तक घोषित नहीं किया गया है। उन्होंने गन्ना शोध संस्थान के आंकड़ों के साथ बताया कि गन्ने में करीब 400 रुपये प्रति क्विंटल की लागत आती है। उसको देखते हुए गन्ना मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया जाना चाहिए। विधायक ने टांडा में हरियाणा-यूपी के बीच यमुना पर बन रहे पुल को लेकर भी सवाल उठाया कि वह कब तक बनकर तैयार होगा। सरकार की ओर से बताया गया कि सड़क निर्माण के लिए किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया गया था, जिसका एक करोड़ मुआवजा दिया जा चुका है और बाकी किसानों को जल्द मुआवजा देकर कार्य पूरा किया जाएगा। बड़ौत-मेरठ हाईवे के निर्माण पर सवाल के जवाब में बताया गया कि इसकी मंजूरी हो चुकी है और जल्द निर्माण शुरू होगा। उसे फिलहाल गड्ढामुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed