फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   RLD leader shot dead in Baghpat

बागपत में 15 दिन में दूसरी बड़ी वारदात, रालोद नेता की गोली मारकर हत्या

Tue, 07 Jul 2020 11:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 07 Jul 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
RLD leader shot dead in Baghpat
baghpat police, up police, murder - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के छपरौली थानाक्षेत्र में मंगलवार देर रातबदरखा-हलालपुर मार्ग स्थित अपने ईंट भट्ठे पर बैठे रालोद नेता देशपाल की तीन बदमाशों ने गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। परिजन भट्ठा मालिक को अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


ईंट भट्ठा मालिक देशपाल (58) पुत्र कालूराम बदरखा गांव के रहने वाले थे और रालोद के नेता थे। वह मंगलवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे बदरखा-हलालपुर मार्ग पर स्थित भट्ठे पर बैठे थे। तभी एक बाइक पर सवार तीन बदमाश वहां आए और देशपाल पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। एक गोली देशपाल की छाती, दूसरी सिर और तीसरी गोली पेट में लगी। वह जमीन पर जा गिरे। इसके बाद बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन


फायरिंग होने पर भट्ठे के मजदूरों में भगदड़ मच गई। सूचना पर परिजन आए और देशपाल को नगर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सूचना पर एएसपी अनित कुमार, सीओ आलोक सिंह सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटनास्थल पर जांच की। तीन टीमें गठित कर बदमाशों की तलाश कराई, लेकिन रात तक उनका कुछ पता नहीं चल सका था। एएसपी का कहना था कि हत्या किसने और क्यों की, इसकी जांच की जा रही है।

छपरौली क्षेत्र में 15 दिन में दूसरी बड़ी वारदात
कानपुर की घटना के बाद प्रदेश सरकार ने ऑपरेशन क्लीन अभियान चलाकर बदमाशों को सबक सिखाने के निर्देश दिए हैं, वहीं छपरौली थाना पुलिस बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। 15 दिनों में दूसरी बड़ी घटना से क्षेत्र में दहशत है। उधर, रालोद नेता देशपाल की हत्या से पार्टी कार्यकर्ताओं में गुस्सा है। उन्होंने पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए है।

बता दें कि 22 जून को 50 हजार रुपये के इनामी परमवीर तुगाना को गोली मार दी गई थी। पांच लोग भी घायल हुए थे। बाद में परमवीर की वेदांता अस्पताल में मौत हो गई थी। पुलिस ने चुनावी रंजिश में हुई वारदात बताते हुए एक आरोपी सचिन खोखर को गिरफ्तार किया था।

इस वारदात की अभी कई परतें खुलनी बाकी है। मगर, मंगलवार की शाम एक बार फिर बदमाशों ने पुलिस को चुनौती देते हुए बदरखा हलालपुर मार्ग पर रालोद नेता देशपाल को गोलियों से भून कर हत्या कर दी।

देशपाल को तीन गोली लगी। एक गोली सिर, दूसरी पेट और तीसरी छाती में मारी गई। 15 दिन में हुई यह दूसरी बड़ी वारदात से पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे है। रालोद के जिला अध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना का कहना है कि प्रदेश में गुंडाराज व्याप्त है। पुलिस बदमाशों पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। देश पाल की हत्या से रालोद को गहरी क्षति पहुंची है। उन्होंने मामले के जल्द से जल्द खुलासे की मांग की है।

बदमाशों को पकड़ने के लिए की टीम गठित कर दी गई है। हत्या के कारणों की तलाश की जा रही है। जल्दी हत्या आरोपियों को गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया जाएगा। - अजय कुमार सिंह, एसपी।

रालोद के सक्रिय सदस्य से थे देशपाल
बड़ौत। देशपाल रालोद के सक्रिय सदस्य थे। विधानसभा छपरौली से टिकट के दावेदार भी थे। छपरौली विधानसभा से उन्होंने वर्ष 2012 और 20 17 में टिकट को लेकर अपनी दावेदारी भी पेश की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed