फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   RLD is a party of farmers, laborers and youth: Subhash Gurjar

किसान, मजदूर व युवाओं की पार्टी है रालोद: सुभाष गुर्जर

Mon, 25 Oct 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
RLD is a party of farmers, laborers and youth: Subhash Gurjar
बड़ौत में आयोजित आर्शीवाद पथ यात्रा को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क करते जिंप सदस्य सुभाष गुर्जर - फोटो : BAGHPAT
बागपत। रालोद के वरिष्ठ नेता सुभाष गुर्जर प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष पति जयकिशोर ने 30 अक्तूबर को बड़ौत में होने वाली राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह की आशीर्वाद रैली के लिए संपर्क अभियान चलाया।
विज्ञापन

सुभाष गुर्जर ने आशीर्वाद रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि रालोद किसान, मजदूर व युवाओं की पार्टी है, जबकि भाजपा सरकार हर वर्ग की विरोधी है। इस सरकार में केवल पूंजीपतियों का उत्थान होता है और आम जनता का उत्पीड़न किया जाता है। उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में रालोद गठबंधन की सरकार बनेगी और हर वर्ग के लिए कार्य होंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष पति जयकिशोर ने कहा कि किसान की फसल पर लागत कई गुना बढ़ने के बावजूद सही दाम नहीं मिल रहा है। किसान के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं हुआ। डीजल, बिजली, खाद, बीज के दामों में बढ़ोतरी होने से किसान परेशान हैं। उन्होंने बड़ौत में आशीर्वाद रैली में 30 अक्तूबर में सभी से पहुंचने का आह्वान किया। इस दौरान प्रधान गजेंद्र चौहान, चरण सिंह, कीरत सिंह, नरेंद्र चौहान, विजेंद्र सिंह, मेहंदी हसन, धर्मपाल सिंह चौहान, पूर्व बीडीसी तेज सिंह, साहब सिंह प्रधान काठा, सत्यपाल सिंह, शिवम चौहान, प्रदीप चौहान आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed