फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   RLD has a new partner in every election, liked BJP more

Baghpat News: रालोद का हर चुनाव में नया साथी, भाजपा का साथ ज्यादा भाया

Wed, 27 Mar 2024 03:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
RLD has a new partner in every election, liked BJP more
अंकित चौहान
विज्ञापन

बागपत। रालोद का ढाई दशक से हर लोकसभा चुनाव में नया साथी रहता है और सभी पार्टियों से रालोद का गठबंधन रह चुका है। मगर उसे भाजपा का साथ सबसे ज्यादा भाया है। विपरीत लहर होने के बाद भी भाजपा के साथ से अभी तक रालोद सबसे ज्यादा पांच सीटें जीत चुका है।
रालोद के बनने के बाद पहली बार 1999 में चौधरी अजित सिंह समेत सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। उस चुनाव में रालोद को कांग्रेस का साथ मिला था और पहली बार में रालोद को दो सीट मिलीं थी। उसके बाद 2004 में रालोद को सपा का साथ मिला और दस सीटों पर रालोद के प्रत्याशी उतरे, मगर रालोद के तीन सांसद बने सके। 2009 में रालोद ने भाजपा को अपना साथी बनाया और सात सीटों पर चुनाव लड़कर रालोद के पांच प्रत्याशी सांसद बने।
विज्ञापन

इसके बावजूद 2014 में रालोद ने साथी बदल दिया और चुनाव में कांग्रेस का साथ लेकर आठ सीटों पर चुनाव लड़ा लेकिन मोदी लहर में उनका एक भी प्रत्याशी जीत दर्ज नहीं कर सका। चौधरी अजित सिंह खुद बागपत से भाजपा के डाॅ. सत्यपाल सिंह से चुनाव हार गए। रालोद 2019 के लोकसभा चुनाव में फिर से सपा व बसपा के साथ आ गया और आठ सीटों पर चुनाव लड़ने का मौका मिला। इस बार भी उसका खाता नहीं खुला। चौधरी अजित सिंह व उनके बेटे चौधरी जयंत सिंह दोनों ही चुनाव हार गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा का साथ अभी तक सबसे ज्यादा फायदेमंद
इस तरह नल के निशान पर रालोद ने पांच लोकसभा चुनाव लड़े और सभी में कोई न कोई उसका साथी रहा। मगर भाजपा का साथ अभी तक उनको सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित हुआ है। वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में रालोद के सबसे ज्यादा सांसद बने। विपरीत लहर होने के बाद भी रालोद के पांच सांसद चुने गए थे। इस बार भी रालोद के लिए भाजपा के साथ पुराने समीकरण बनते दिख रहे हैं और वह दोनों सीटों पर परिणाम अपने पक्ष में करने के लिए पूरी जोर आजमाइश कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed